फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Container collided with a truck standing in the fog, a fire

कोहरे में खड़े ट्रक से टकराया कंटेनर, लगी आग

Thu, 21 Dec 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Thu, 21 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Container collided with a truck standing in the fog, a fire
आग से क्षतिग्रस्त कंटेनर - फोटो : amar ujala

एक कंटेनर नई बाइकें लेकर झांसी से कानपुर की ओर जा रहा था। गुरुवार की सुबह छह बजे कंटेनर जब एट के सोमई हाईवे पर बाईपास के पास पहुंचा तो कोहरा ज्यादा होने की वजह से चालक को रास्ता साफ नजर नहीं आया। हुआ यह कि कंटेनर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराया। ट्रक से टकराते ही कंटेनर के केबिन में आग लग गई। चालक रामनरेश व क्लीनर ने कंटेनर से कूद कर अपनी जान बचाई। वह आग बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे तभी मरीज लेकर जा रही हाइवे की एंबुलेंस कोहरे की वजह से ही पीछे कंटेनर में जा घुसी।

विज्ञापन


रफ्तार धीमी होने से हादसे में एंबुलेंस का चालक व मरीज बाल बाल बच गए। उधर कुछ ही देर में कंटेनर में आग की लपटें तेज हो गई। यह देखकर वहां हड़कंप मच गया। राहगीरों ने इसकी सूचना एट थाना पुलिस को दी। पुलिस अपने साथ दमकल वाहन लेकर घटना स्थल पहुंची। तब तक कंटेनर में आग उसमें लदी बाइकों तक पहुंच गई थी। पुलिस ने मदद कर आनन फानन में एंबुलेंस व ट्रक को कंटेनर से अलग किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर का केबिन का हिस्सा पूरी तरह जल गया था। हालांकि बाइकों में आग लगने से बचा लिया गया। उधर एंबुलेंस के पेट दर्द से पीड़ित मरीज को दूसरी एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed