{"_id":"5f4d43238ebc3e17543ddbd6","slug":"connection-of-the-municipality-cut-due-to-bill-arrears-orai-news-knp579956821","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल की बकायेदारी पर पालिका का कनेक्शन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल की बकायेदारी पर पालिका का कनेक्शन काटा
विज्ञापन
कालपी। विद्युत बिल की बकायेदारी को लेकर विद्युत विभाग ने नगर पालिका कार्यालय का विद्युत कनेक्शन काट दिया है।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता राजेश शाक्य ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय के ऊपर चार लाख रुपये की बकायेदारी है और पालिका अफसरों ने पिछले एक साल से कई बार संपर्क करने के बाद कोई धनराशि जमा नहीं की है। उच्च अफसरों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। उधर नगर पालिका के ईओ सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि नगर पालिका का लगभग तीन लाख बीस हजार रुपये विद्युत विभाग के ऊपर बकाया है।
विद्युत विभाग के लोग बकाया पैसा जमा नहीं कर रहे हैं। बिजली कटने के बाद कई बार विद्युत विभाग के एसडीओ से बात करने की कोशिश की गई पर उनका सीयूजी नंबर नही लग रहा है। उनका आरोप है कि आए दिन एसडीओ का मोबाइल बंद रहता है, जिससे बिल के संबंध में कई बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई। कनेक्शन कटने से विभाग के सरकारी कार्य का नुकसान हो रहा है। मंगलवार को मामले की शिकायत अपर जिलाधिकारी से की जाएगी।