फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Congressmen demonstrated against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 12 Jul 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against inflation
उरई। कांग्रेसियों ने सोमवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी और साइकिल यात्रा निकाली। शहर के माहिल तालाब से शुरू हुई यात्रा शहीद भगत सिंह चौराहा, आंबेडकर चौराहा से बजरिया होकर वापस माहिल तालाब पर गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आज के दामों के आधे थे। कोरोना महामारी के बाद भी लोगों को राहत देने के बजाय खून के आंसू रुलाए जा रहे है।
विज्ञापन

सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स से करोड़ों रुपये कमाए हैं। बावजूद इसके लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, शहर अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेसी लोगों की परेशानी एवं कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ भाजपा सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद सेंगर, एलएन व्यास, विवेक यादव, लालू शेख ने कहा कि आज जनता की आमदनी गिर चुकी है पर महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। यूथ जिलाध्यक्ष सद्दाम कादरी, फैजान, अरविंद दुबे, अय्यूब अंसारी, केके गहोई, चौधरी श्यामसुंदर, गुलाब खान, संतराम नीलांचल, दीपांशु समाधिया, सीटू तिवारी, लालू शेख, राजेश, सिद्धार्थ दिवोलिया, पवन पटेल, शैलेंद्र व्यास, प्रभुदयाल गौतम भी मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed