{"_id":"57ec02f64f1c1b537c5755f2","slug":"congress-will-strengthen-land-priyanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की जमीन को मजबूत करेंगी प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की जमीन को मजबूत करेंगी प्रियंका
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव मेें भले ही अभी करीब पांच महीने का समय हो पर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जमीन को तैयार करने के लिए पीके टीम जमीन आसमान एक कर रही है। देवरिया से दिल्ली तक की राहुल गांधी की यात्रा और बुंदेलखंड में उनका रोड शो कराने के बाद अब एक बार फिर पीके टीम नवंबर में प्रदेश के करीब 158 जगहों पर प्रियंका गांधी का रोड शो
कराने की तैयारी में है। इस दौरान बुंदेलखंड में करीब एक दर्जन जगहों पर प्रियंका का रोड शो कराने की योजना है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेसियों में नए जोश का संचार हुआ है। वहीं, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिले संकेतों के अनुसार नवंबर तक प्रदेश में करीब 158 जगहों पर प्रियंका गांधी सभाएं करेंगी।
इसकी पूरी तैयारी पीके टीम की ओर से ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व आठ अक्तूबर को उरई में कांग्रेस के पूर्व प्रायोजित कार्यक्रम के तहत शीला दीक्षित, राजबब्बर समेत करीब एक दर्जन बड़े नेताओं को आना है। इस दौरान यहां सभा और रोड शो का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
दबे कुचले वर्गों का मिल रहा समर्थन
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि राहुल गांधी के रोड शो के बाद प्रदेश में खासकर बुंदेलखंड में दबे और कुचले वर्ग के लोग कांग्रेस के साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि अकेले जालौन में अब तक करीब 30 हजार लोगाें ने कांग्रेस के विचारों के प्रति समर्थन जताते हुए फार्म भरा। जिले में यह अभियान जारी है। करीब ढाई लाख लोगोें को कांग्रेस से जोड़ा जाना है।