फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Congress raised the problems of power rationing road

कांग्रेस ने बिजली राशन सड़क की समस्याएं उठाई

Wed, 17 Aug 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 17 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Congress raised the problems of power rationing road
समस्याओं के निराकरण को एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विस चुनाव की आहट देख कर कांग्रेस को भी जनता तकलीफों में नजर आने लगी है। नगर में व्याप्त बिजली, सीवर व खाद्यान्न वितरण में धांधलियों के अलावा जर्जर सड़कों के कारण बाधित आवागमन को देखते हुए कांग्रेसियों ने आज नौ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम गोरेलाल शुक्ला के मार्फत डीएम संदीप कौर को भेज कर इनके निराकरण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए
विज्ञापन


जाने की मांग की है।   कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभूदयाल गौतम की अगुवाई में दो दर्जन कांग्रेसियों ने आज तहसील में एसडीएम गोरेलाल शुक्ला से मुलाकात की और नगर में व्याप्त तमाम समस्याओं की ओर उनका ध्यान खींचा। उन्होंने डीएम को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन उन्हें दिया जिसमें शाम 8 से 10 बजे तक की बिजली कटौती समाप्त किये जाने को जनहित में
विज्ञापन


आवश्यक बताते हुए  विभाग को निर्देशित करने की मांग की गई। खाद्यान्न वितरण में आने वाली पेचीदगियों की ओर ध्यान खींचते हुये कहा गया कि नगर में इक्कीस उचित दर विक्रेताओं की दुकानें हैं जिनमें लगभग 1182 अंत्योदय कार्ड संबद्घ हैं। कार्डधारकों की इस संख्या में आश्चर्यजनक रूप से लगभग सात सैकड़ा कार्डधारक ऐसे हैं जो संपन्न हैं। लेकिन
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। नगर में हजारों परिवार ऐसे हैं जिनकी हालत फाकाकशी की नौबत पर है लेकिन उन्हें शासन की इस योजना से बाहर रखा गया है।
 मामले की गहराई से जांच करा कर पात्रों को योजना में शामिल किये जाने की मांग की गई। कांग्रेस ने तो यहां तक आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत पात्र

गृहस्थियों को मुफ्त राशन वितरण के जो निर्देश दिये हैं उनमें आपूर्ति विभाग और कोटेदार मिल कर बंदरबांट कर रहे हैं और सिर्फ बीस फीसदी लोगों को ही राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है और अस्सी प्रतिशत खाद्यान्न कालाबाजारी में जा रहा है।   कोंच-उरई व कोंच-एट की जर्जर सड़कों का मुद्दा भी इस मांग पत्र में प्रमुखता से उठाया गया है जिसमें मांग

की गई है कि जब तक इनके निर्माण की प्रक्रिया नहीं शुरू हो पाती है तब तक इन सड़कों के गड्ढे भरवा कर आवागमन लायक बनवाया जा सकता है। नगर में स्वच्छंद सुअर विचरण, बजबजाती सीवर लाइनें, अन्ना जानवरों की समस्यायें भी उठाते हुये इनके निराकरण की मांग की गई है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल गौतम, सभासद राघवेन्द्र तिवारी,


अनिल पटैरया, रवीन्द्र गौतम, नरेश दीक्षित, हाजी मोहम्मद अहमद, रामकिशोर पुरोहित, अजय बरार, मिजाजीलाल निरंजन, श्रीनारायण दीक्षित, अहमदखां, काजी जाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed