{"_id":"5fa2ed058ebc3e9bad321e97","slug":"congress-jiladhya-se-poochtaatch-orai-news-knp592471354","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 मिनट तक बंद कमरे में समिति ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 मिनट तक बंद कमरे में समिति ने की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की पिटाई के मामले में दो दिन बाद पार्टी की जांच समिति के तीन सदस्यों ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। सभी वीडियो और ऑडियो देखे और सुने। टीम ने कहा कि जांच रिपोर्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। मामले में दोषी कौन है, कौन नहीं इसका फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा।
बता दें कि बीते रविवार को स्टेशन रोड पर दो युवतियों ने जूतों और चप्पलों से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की पिटाई की थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया था। जिलाध्यक्ष को छेड़खानी के आरोप में जेल भी जाना पड़ा था। मंगलवार को ही जिलाध्यक्ष को जमानत मिली है।
कांग्रेस पार्टी ने पूरे मामले की पड़ताल के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति भी बनाई थी। जिसके तीन सदस्य राहुल राय प्रदेश महासचिव, रंजना पांडे पूर्व प्रत्याशी मानिकपुर और शिव नारायण परिहार पार्टी के किसान नेता बुधवार दोपहर करीब एक बजे पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा से बातचीत की। इसके बाद एफआईआर में वादी पार्टी की जिला पदाधिकारी को भी बुलाकर उनकी बात सुनी गई। दोनों पक्षों से प्रस्तुत किए गए ऑडियो, वीडियो और मैसेज को भी देखा और पढ़ा गया। करीब दोनों पक्षों से 70 मिनट तक अलग अलग पूछताछ हुई।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों की मानें तो दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर समिति के सामने भी आरोप प्रत्यारोप ही लगाए। पार्टी के प्रदेश महासचिव राहुल राय ने कहा कि वे अपने साथ प्रस्तुत किए गए सभी ऑडियो, वीडियो की कापी लेकर जा रहे हैं, पूरा मामला प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान ही करेगी।