फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Complaint with BDO for not getting MNREGA wages

मनरेगा की मजदूरी न मिलने की बीडीओ से की शिकायत

Tue, 16 Jun 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Complaint with BDO for not getting MNREGA wages
कदौरा में जॉब कार्ड देखते बीडीओ अति रंजन सिंह - फोटो : ORAI
कदौरा। क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में मनरेगा कार्य की मजदूरी न मिलने से मजदूर परेशान है। आक्रोशित मजदूरों ने मामले की शिकायत बीडीओ से की। सूचना पर बीडीओ तत्काल गांव पहुंचे और मजदूरों की समस्या सुनी। इस दौरान मजदूरों ने रोजगार सेवक पर भी अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर निवासी कामता, उपेंद्र, अवध किशोर, विमला, सरस्वती सहित एक दर्जन से अधिक मजदूरों ने बीडीओ अतिरंजन सिंह को दूरभाष पर शिकायत कर बताया कि उन्होंने मनरेगा के तहत जल रोक बांध व नाला बंबा निर्माण कार्य में मजदूरी की थी, लेकिन दो माह से अधिक समय बीतने के बाद भी अभी तक खाते में मजदूरी नहीं आई और जब इस बारे में रोजगार सेवक बिलाल बेग से पूछो तो वह अभद्रता करते हैं। शिकायत को गंभीरता से लेकर बीडीओ अतिरंजन सिंह, सचिव वंदना वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों के किए गए कार्यों के मस्टर रोल चेक कर उनके जॉबकार्डों को देखा। कागजात देखने के बाद उन्होंने रोजगार सेवक से पैसे न मिलने के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन

संतोषजनक उत्तर न मिलने पर रोजगार सेवक को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि नफीस बेग, जेई अमित मिश्रा, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। फिर बीडीओ अतिरंजन सिंह ने गांव का निरीक्षण कर हैंडपंपों की स्थिति, सड़क, मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों व पौधरोपण के लिए खोदे गए गड्ढे देखे और परिषदीय विद्यालय, श्मशान घाट, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र पर भी पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed