{"_id":"5d6ebb128ebc3e014860242c","slug":"co-s-challan-was-invoked-without-putting-a-helmet-orai-news-knp511421856","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट सिपाही का सीओ ने काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट सिपाही का सीओ ने काटा चालान
विज्ञापन
सीओ सिटी संतोष कुमार चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी का चालान करते
- फोटो : ORAI
उरई। सुरक्षा की दृष्टि से यातायात नियमों का पालन करना सभी का दायित्व है। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक सितंबर से शुरू यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। सीओ ने वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के बाइक चला रहे सिपाही का चालान काट दिया। सीओ ने वाहन चेकिंग के दौरान लगभग दो दर्जन वाहनों का चालान काटकर 15 हजार रुपये समन शुल्क वसूला।
शहर के टाउनहाल तिराहे पर मंगलवार की सुबह सीओ संतोष कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बिना हेलमेट लगाए व बाइक पर तीन सवारी बैठाए वाहन चालकों का चालान काटकर समन शुल्क वसूलकर हिदायत दी गई।
इस दौरान सीओ ने बिना हेलमेट के बाइक चला रहे यूपी 100 पुलिस के सिपाही अंकित कुमार को रोका और चालान काटकर समन शुल्क 1000 रुपये वसूल किया। सीओ ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी का कर्तव्य है। वह चाहे पुलिस वाला ही क्यों न हो। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा और वाहन चालक छोटी-छोटी गलियों से भागते नजर आए।