फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cleaning staff sought by promotion

सफाई कर्मचारियों ने मांगी पदोन्नति

Mon, 28 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 28 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Cleaning staff sought by promotion
कलक्ट्रेट में धरना देते कर्मचारी नेता। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से पंचायती सफाई कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में सोमवार को धरना दिया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं कराया जा रहा है। ज्ञापन मेें मांग की गई कि सफाई कर्मियों की पदोन्नति की जाए और
विज्ञापन


प्रांतीय व जनपद स्तर पर संघ भवन आवंटित किए जाए। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि शासन, प्रशासन की ओर से मांगों को लेकर हठधर्मिता की जा रही हैं जो ठीक नहीं है। हर हाल में इन मांगों का समाधान कराया जाए। वक्ताओं ने मांग की है कि पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत
विज्ञापन


अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया जाए। ग्राम प्रधान के नियंत्रण में रखा जाए। पे रोल व्यवस्था समाप्त की जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भांति पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे दिया जाए। इसके अलावा पंचायती राज विभाग के अधीन सफाई कर्मचारियों का वेतन बजट एक मद जारी करने व प्रांतीय और जनपद सतर पर
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ भवन आवंटित करने की भी मांग की गई। जिला मंत्री आशीष झा ने कहा कि पंचायत विभाग के अधीन सफाई कर्मचारियों का 20 प्रतिशत निदेशालय द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु प्रस्ताव शासन को जो भेजा गया हैं। नवीन पेंशन व्यवस्था समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मांगें पूरी न होने पर पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में दिलीप, दिनेश कुमार, बुध सिंह, गजराज सिंह, मनीषकांत, त्रिमोहन, रामआसरे, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed