{"_id":"61350a958ebc3e5f9926d192","slug":"clean-palika-cdo-dm-co-orai-news-knp6503775104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल के निरीण में निर्माण कार्यो में मिली दर्जनों खामियां, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल के निरीण में निर्माण कार्यो में मिली दर्जनों खामियां, लगाई फटकार
विज्ञापन
निरीक्षण करते नोडल अधिकारी व डीएम
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। नोडल अधिकारी मुथुकुमार सामी बी ने जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन शहर के सार्वजनिक शौचालय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, मलिन बस्ती, 50 लाख से अधिक की परियोजना व बुंदेलखंड एक्सप्रेस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में खामियों को देख जिम्मेदार अधिकारियों व कार्यदाई संस्था के अधिकारियों की फटकार लगाई। उधर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से एक्सप्रेस के विषय में जानकारी की। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर तक एक तरफ का संचालन व आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
निरीक्षण की शुरूआत उन्होंने कार्यालय क्षेत्राधिकारी से की। इस दौरान कार्यालय पत्रावली, साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने कार्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उसके उपरांत नोडल अधिकारी ने मोहल्ला राजेंद्र नगर, सियाराम कालोनी आदि मलिन बस्तियों में पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आसपास पानी का अनावश्यक जमाव न होने दे। उन्होंने निर्देश दिए कि डेंगू मलेरिया संक्रमित बीमारियों को लेकर आम जनमानस को जागरूक किया जाए। उन्होंने कि किसी भी निजी भवन या उसके आसपास पानी का अनावश्यक जमाव न रहे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तथा नगरपालिका के अधिकारी नियमित जांच करते रहें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों के लाभार्थियों से वार्ता की। उन्होंने मलिन बस्तियों में खाली प्लाट में गंदगी देख अधिशासी अधिकारी की फटकार लगाते हुए निर्देश दिए के खाली प्लाट के मालिकों को बाउंड्रीवॉल कराने के लिए कहा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति खाली स्थान पर कूड़ा फेंकता है उस पर नोटिस जारी कर कारवाई की जाए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने राजकीय भेड़ एवं बकरी प्रजनन केंद्र 50 लाख से अधिक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्ता परक ना होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक बिल्डिंग में दरार देख कार्यदाई संस्था को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि अगर कार्यदाई संस्था द्रारा कार्य न किया जाए, तो उससे रिकबरी के आदेश दिए जाए। बाउंड्री वॉल में दरार पाई गई, जिसे बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर फिर से निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। शौचालय में घटिया सामग्री लगाने पर जमकर फ टकार लगाई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य की टीम गठित कर क्रॉस जांच कराई जाए। उन्होंने खाली पड़ी जमीन पर पशुओं के लिए चारा उगाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूनम निगम, उप जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।