फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Class 9 student studying at her maternal home committed suicide by hanging herself.

Jalaun News: ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही नौवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 11 Feb 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 11 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student studying at her maternal home committed suicide by hanging herself.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ननिहाल में रहकर नौवीं की पढ़ाई कर रही छात्रा ने घर के कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। कुठौंद थाना क्षेत्र के पीपरी नौरेजपुर गांव निवासी रामसागर की 15 वर्षीय बेटी गुनगुन उर्फ शीलू आठवीं की पढ़ाई करने के बाद पिछले एक वर्ष से शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी अपने मामा रविकांत के यहां रहकर एसआर इंटर कालेज में नौवीं की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार की सुबह वह घर पर अकेली थी, तभी उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


मामा रविकांत ने बताया कि गुनगुन के पिता रामसागर मजदूरी करते हैं। उनकी चार बेटियों में शीलू सबसे बड़ी थी। उसने आत्महत्या क्यों की परिजन इसकी वजह नहीं बता पाए। छात्रा की मौत से मां ममता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


उरई। मां ममता को जब गुनगुन के आत्महत्या करने की खबर मिली तो वह बेसुध हो गईं। पिता ने बताया कि पढ़ने में होशियार होने की वजह से आठवीं के बाद बेटी की अच्छी पढ़ाई के लिए उसे मामा के यहां उरई भेजा था। वह फोन पर अक्सर कहा करती थी कि पढ़ाई करने के बाद कुछ बनकर जरूर दिखाउंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed