{"_id":"6a8607cc72fb50dcba0b6348","slug":"clash-between-two-groups-at-markandeshwar-intersection-video-goes-viral-orai-news-c-224-1-ori1005-148456-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मारकंडेश्वर तिराहे पर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मारकंडेश्वर तिराहे पर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। नगर में मंगलवार की रात मेन रोड पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। मामला नगर के प्रमुख मारकंडेश्वर तिराहे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने का बताया जा रहा है।
मंगलवार देर रात दोनों पक्ष जरा सी कहासुनी को लेकर आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के साथ हाथापाई शुरू हो गई। सड़क पर काफी देर तक दोनों ओर से लात-घूंसे चलते रहे। इससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं लेकिन संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)