फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   civic

यमुना पुल पर ट्रैक्टर खराब होने से लगा जाम

Wed, 16 Mar 2022 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
civic
जालौन औरैया मार्ग पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : ORAI
कुठौंद। यमुना पुल पर ट्रैक्टर खराब होने से जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लग गया। दोनों ओर से सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद वाहनों को निकलवाना शुरू किया। तब कही जाकर दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम में फंसे वाहनों के चालकों व यात्रियों को तेज धूप होने के चलते काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

औरैया जनपद के देवकली चौकी क्षेत्र के यमुना पुल पर बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे ट्रैक्टर की बेरिंग टूट जाने से सड़क पर खड़ा हो गया। जिससे जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते जाम जनपद की शंकरपुर चौकी तक पहुंच गया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। दोपहर में तेज धूप के चलते जाम में फंसे लोग खाने और पीने की वस्तुओं को तलाशते नजर आए। वाहनों में सवार महिलाएं, बच्चें व बुजुर्ग भी परेशान रहे। सूचना पर दोनों जनपदों की पुलिस ने वाहनों को निकलवाने का प्रयास शुरू किया। तब कही जाकर दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed