फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   chunav,new

एक लाख हाथों में रचाई गई मेहंदी

Thu, 17 Feb 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
chunav,new
डीएम के हाथों में मतदाता जागरूकता की मेहंदी रचाती छात्रा। - फोटो : ORAI
उरई। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत गुरुवार को जिले भर में एक हाथ पर मेहंदी रचाई गई। डीआईओएस का दावा है कि मेहंदी रचाने में एक लाख का लक्ष्य था और शाम छह बजे तक इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। इसको भारत निर्वाचन आयोग में विशेष नवाचार के तौर पर भेजा जाएगा। इसके अलावा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, नेशनल प्राइड बुक ऑफ रिकॉर्ड, यूनिक वर्ल्ड रिकार्ड, नोबेल वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के लिये भी आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन के नेतृत्व में बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के समन्वय से विशेषकर महिला शिक्षकों की पहल पर मेहंदी प्रतियोगिता के अंतर्गत जनपद जालौन वोट करेगा अबकी बार 20 फरवरी दिन रविवार हथेली पर लिखकर मतदाताओं को जागरूक करने का एक अभिनव नवाचार किया गया। जिसके लिये एक गूगल लिंक बनाया गया। इस पर सभी ने फोटो अपलोड किया। अभियान की शुरूआत डीएम ने सबसे पहले अपनी हथेली पर नारा लिखकर शुरू किया।
विज्ञापन

इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों से होते हुए यह अभियान डिग्री कॉलेज, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, बाल विकास ि वभाग, पंचायती राज विभाग, महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा बढ़चढ़कर हिस्सा लिया गया। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि मेहंदी रचाने में एक लाख का लक्ष्य था और शाम छह बजे तक एक लाख का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। यह लिंक रात 12 बजे तक क्रियाशील रहेगा। इ जिला प्रशासन द्वारा बेसिक शिक्षा की महिला शिक्षकों अरूणा सक्सेना, कल्पना श्रीवास्तव, वंदना, ममता. स्वर्णकार, संगीता, ज्योति शुक्ला, प्रतिमा सिंह कोंच, नुजहत जहां, निशा दुबे, अनुराधा निरंजन, तैयबा बानो आदि सहित सभी छात्राओं ने सहयोग किया।

डीवी कालेज में डीआईओएस के हाथों में मेहंदी लगाती छात्रा।

डीवी कालेज में डीआईओएस के हाथों में मेहंदी लगाती छात्रा।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed