फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chen Snecr out vicious vehicle thief

चेन स्नेचर निकले शातिर वाहन चोर

Thu, 24 Sep 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Thu, 24 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chen Snecr out vicious vehicle thief
बुढ़वा मंगल के दिन महिला की चेन खींचने के दौरान पकड़े गए दो स्नेचर शातिर बाइक चोर निकले। पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों कई बाइक चोरी की घटनाएं कबूल की। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की छह बाइक व दो तमंचा, कारतूस व लूटे गए जेवरात व 17 हजार रुपये नकद बरामद कर दोनाें को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पकडे़ गए बदमाशों के खिलाफ लूट ,चोरी गैंगस्टर सहित दस मुकदमे पहले से दर्ज है। सीओ जंगबहादुर सिंह ने कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि मंगलवार की दोपहर मंदिर से दर्शन कर घर जा रही महिला से बाइक सवार लुटेराें ने पुलिस आफिस के पास सोने की चेन लूट ली थी।
विज्ञापन


 इस पर वहां मौजूद होमगार्ड अवधेश बदमाशाें से भिड़ गया और लुटेरे उत्कर्ष सक्सेना निवासी नयारामनगर उरई व उसके साथी सजल मिश्रा निवासी नयापटेलनगर ठडेश्वरी मंदिर के पास को दबोचकर पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने जब आरोपियाें से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की छह बाइक व दो तमंचा व कारतूस तथा लूट के गहने व 17 हजार रुपये नगद बरामद कराया। सीओ ने बताया कि आरोपियाें के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज है। इस दौरान कोतवाल सतेंद्र सिंह, दरोगा मनोेज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
                    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed