{"_id":"62322c198741af1d06642d45","slug":"checking-police-bijli-orai-news-knp686073598","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वसूली करने गई विद्युत टीम से अभद्रता, रसीदें फाड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वसूली करने गई विद्युत टीम से अभद्रता, रसीदें फाड़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। विद्युत उपकेंद्र परौसा के टीजीटू राकेश कुमार ने मंगलवार शाम थाना पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आशीष सिंह, राकेश गुप्ता व टीम के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में बकाएदारों से राजस्व वसूली के लिए चेकिंग कर रहे थे। बकाया न जमा करने पर निजी नलकूप उपभोक्ता बाबूराम का कनेक्शन काट दिया।
इसी बीच बाबूराम के पुत्र ललित यादव टीम के साथ गालीगलौज करने लगा। विरोध पर कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते हुए रसीदें फाड़ दी। साथ ही गोली मारने की धमकी देने लगा। भयवश वह लोग वहां से भाग लिए और उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
उपखंड अधिकारी ऋषभ राजपूत ने कहा कि टीम शासन के निर्देश पर बकाया वसूली के लिए गई थी। कर्मचारियों के साथ अभद्रता व मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस सुरक्षा के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कदौरा। शासन के निर्देश पर बकाया वसूली विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए परेसानी खड़ी कर रही है। विद्युत उपकेंद्र बवीना के अवर अभियंता देवेंद्र नाथ बाजपेई ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह विगत तीन दिन पूर्व टीम के साथ क्षेत्र के कठपुरवा गांव में बकाएदारों के कनेक्शन काटने गए थे। छह से अधिक बकाएदारों के कनेक्शन काटे थे।
मंगलवार रात उनके सीयूजी नम्बर पर गांव के ही व्यक्ति का फोन आया और कनेक्शन काटने को लेकर धमकी देने लगा। इस पर जब बकाया जमा करने के लिए कहा तो अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने लगा। गांव में आने एंव क्षेत्र में कही मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।
जिससे पीड़ित भयभीत है। अवर अभियंता ने कार्यवाही के साथ सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। विद्युत कर्मचारियों के साथ हो रही घटनाओं को देखते हुए कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।