{"_id":"60de09db8ebc3e9e7f6f901c","slug":"chc-cms-covid-19-cmo-vaccinated-orai-news-knp637702053","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की कमी से नहीं हो सका क्लस्टर एप्रोच प्रोग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की कमी से नहीं हो सका क्लस्टर एप्रोच प्रोग्राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। वैक्सीन की कमी के कारण गुरुवार से शुरू होने वाला क्लस्टर एप्रोच प्रोग्राम धड़ाम हो गया है। इस प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य विभाग की सात टीमों को इलाकों में जाकर टीकाकरण करना था। पर वैक्सीन की आपूर्ति नहीं होने के कारण इस कार्यक्रम को मुल्तवी करना पड़ा है।
बताते चलें कि एक जुलाई से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू होना था। इसके तहत 18 प्लस और 45 प्लस आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाना था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें अनुमानित खपत के सापेक्ष सिर्फ तीस फीसदी टीके ही उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे क्लस्टर एप्रोच कार्यक्रम परवान नहीं चढ़ सका है। प्रोग्राम के तहत कस्बे में सात टीमों को इलाकों में जाकर लोगों को टीके लगाने थे किंतु वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण उक्त कार्यक्रम नहीं चलाया जा सका। कोंच सीएचसी को डेढ़ सौ, नदीगांव सीएचसी को दो सौ और पिंडारी पीएचसी को वैक्सीन के सिर्फ छह सौ डोज ही उपलब्ध कराए गए हैं जो अनुमानित खपत का लगभग तीस फीसदी है। उधर, स्वास्थ्य अधिकारियों ने वैक्सीन की कमी को स्वीकारते हुए कहा कि जितनी डोज मिली है, उतना टीकाकरण कराया गया है।
-----
कोंच में 6, नदीगांव में 9 व पिंडारी में बनाए गए 10 क्लस्टर
एक-एक व्यक्ति तक डोज पहुंचाने के लिए शासन अब क्लस्टर एप्रोच व्यवस्था लागू कर रहा है। इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई हैं। कोंच सीएचसी को 6 क्लस्टरों में बांटा गया है। जिसमें 7 टीमें बनाई गई हैं। नदीगांव को 9 क्लस्टर में बांटा गया है जिसमें 15 टीमें काम करेंगी तथा पिंडारी को 10 क्लस्टर में बांटा गया है जिसमें 22 टीमें बनाई गई हैं। नदीगांव सीएचसी प्रभारी डॉ देंवेंद्र भिटौरिया ने बताया कि अभी क्लस्टर एप्रोच व्यवस्था लागू नहीं हुई है लेकिन इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं उन्होंने उम्मीद जताई कि संभवत: दो तीन दिन में व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
---
फोटो-15-गांधीनगर वैक्सीनेशन कैंप में संघ के जिला प्रचारक, नगर संघ चालक व विधायक। संवाद
विधायक ने किया टीकाकरण शिविर का शुभारंभ
कोंच। टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को सीएचसी और अर्बन द्वारा कोंच कस्बे में डेढ़ सौ, नदीगांव सीएचसी के अंतर्गत नदीगांव ब्लॉक के गांवों में दो सौ और पिंडारी पीएचसी अंतर्गत कोंच ब्लॉक के गांवों में छह सौ लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। वैक्सीन की कमी की वजह से कई लोगों को टीका लगवाए बिना ही वापस लौटना पड़ा है। कोंच में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित सेवा भारती के तहत मोहल्ला गांधीनगर में नगर कार्यवाह पवन झा के निवास पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। संघ के जिला प्रचारक यशवीर, नरोत्तमदास स्वर्णकार, विधायक मूलचंद्र निरंजन की मौजूदगी में टीकाकरण किया गया।
----------
105 लोगों का हुआ टीकाकरण
उरई। भाजपा महिला मोर्चा व भारत विकास परिषद, नगर पालिका की ओर से गोपालगंज स्थित धर्मशाला मे 45 प्लस के लोगों का टीकाकरण किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की बुंदेलखंड की क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने किया। यहां 105 लोगों की टीकाकरण हुआ। महिला मोर्चा की ओर से चिकित्सकों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस दौरान प्रीति बंसल, रश्मि गुप्ता, कल्पना, निशा, शांति स्वरूप माहेश्वरी, लालू गुप्ता, अनिल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)