फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ch. Charan Singh Jayanti tips on farming

चौ. चरण सिंह जयंती पर दिए खेती के टिप्स

Fri, 23 Dec 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 23 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ch. Charan Singh Jayanti tips on farming
कृषि मेले में मौजूद किसान। - फोटो : अमर उजाला
जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती शुक्रवार को किसान दिवस के रूप में मनाई गई। शहर स्थित जीआईसी में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृषि मेला भी आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल भी लगाए गए जिनपर किसानों को कृषि संबंधी जानकारियां दी गईं। मेले में 32 किसानों को सम्मानित
विज्ञापन


भी किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने बेहतर खेती करने के टिप्स भी दिए। जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम का  शुभारंभ डीएम संदीप कौर ने दीप प्रज्वलित व चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों को शासन की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, चरण सिंह के बारे में कहा कि स्व. चौधरी जी किसान के बेटे थे।
विज्ञापन


उन्हें किसानों की तमाम समस्याओं का अनुभव था। इसलिए उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल व प्रधानमंत्री कार्यकाल में किसान हित के कई कार्य किए। योजनाओं की जानकारी किसानों को मिले, इसके लिए प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान भी किया। विशिष्ट अतिथि विधायक दयाशंकर वर्मा ने अन्ना पशुओं
विज्ञापन
विज्ञापन


पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया। किसान नेता बलराम सिंह लंबरदार, राजवीर सिंह जादौन, साहब सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बेहतर खेती करने की भी जानकारी दी। कृषि उप निदेशक अनिल पाठक, राजीव कुमार, खलील ने भी जानकारियां दी। यह भी बताया कि किसान खेती से पहले मृदा परीक्षण कराएं। इसके बाद ही फसल

बोएं। किसानों से रासायनिक खेती से दूर रहने का आह्वान किया गया। मेले में कृषि विभाग के अलावा अन्य विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए। डीएम संदीप कौर ने स्टालों का निरीक्षण भी किया और इसकी जानकारियां भी लीं। उधर, स्टालों पर किसानों को भी खेती संबंधी जानकारियां दी र्गइं।

इन किसानों को मिला पुरस्कार, सम्मान
रुक्मणिकांत को मटर की खेती के लिए प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार प्रभुदयाल को दिया गया। गेहूं की खेती में प्रथम पुरस्कार सौरभ रेड्डी को व द्वितीय पुरस्कार राजपाल सिंह को दिया गया। इसी तरह धान की खेती में रामऔतार सिंह को प्रथम व जवान सिंह को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। वहीं उर्द की खेती में रामशंकर को प्रथम व सोबरन को द्वितीय पुरस्कार

दिया गया। पशुपालन विभाग की ओर से डकोर में दुग्ध उत्पादन में राखी राजपूत को प्रथम  व राजकुमार सिंह को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। कदौरा ब्लाक में इनफान को प्रथम और सुरेश सिंह कुशवाहा को द्वितीय पुरस्कार मिला। दुग्ध उत्पादन में विनीता देवी को प्रथम और मालती देवी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। उद्यान विभाग की ओर से दिए गए पुरस्कारों में

कदौरा ब्लाक के युवराज सिंह को मटर फली में प्रथम पुरस्कार, डकोर ब्लाक के अजय कुमार को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। प्याज खेती में नदीगांव ब्लाक के प्रकाश सिंह को प्रथम और रामबिटौती को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। भिंडी में कुठौंद ब्लाक के नंद लाल कुशवाहा को प्रथम और कदौरा के ब्रिज भूषण को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। कुम्हेड़ा की खेती में


कुठौंद ब्लाक के भानू प्रताप को प्रथम और महेवा ब्लाक के दुर्गेश सिंह यादव को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इन सभी को प्रथम पुरस्कार के रूप मेें 7000 और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed