फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Centers arrived papers, please enter the letters from today

केंद्रों में पहुंचे प्रश्न पत्र, आज से लें प्रवेश पत्र

Fri, 03 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Fri, 03 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Centers arrived papers, please enter the letters from today
जीआईसी से प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों को रवाना होते। - फोटो : Amar ujala

16 मार्च को शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने स्वयं की देखरेख में परीक्षा केंद्रों के जिम्मेदारों को प्रश्न पत्र सुुपुर्द किए। डीआईओएस ने बताया कि देर शाम प्रवेश पत्र भी पहुंच गए हैं। शनिवार से इनके वितरण का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि 16 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इसमें 49624 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए शुक्रवार को डीआईओएस ने देर शाम तक प्रश्न पत्रों को सभी 95 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने का काम पूरा कर लिया है। कड़ी सुरक्षा के बीच जीआईसी से प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्रों की गाड़ियों में रखवाकर रवाना किया गया। शुक्रवार शाम को प्रवेश पत्र भी जीआईसी पहुंच गए। डीआईओएस का कहना है कि शनिवार तक सभी परीक्षा केंद्रों से परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र मिलने लगेंगे।
विज्ञापन


नकलचियों पर होगी मजिस्ट्रेट व कैमरे की निगरानी
डीआईओएस ने बताया कि इस बार परीक्षा में किसी भी सूरत में नकल नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए विभाग ने छह उड़नदस्तों की टीम बनाई है। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट भी निगरानी करेंगे। इतना ही नहीं, संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और स्टेटिस मजिस्ट्रेट नकल पर अंकुश लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मार्च को डीएम के साथ होगी बैठक
परीक्षाओं को पूरी तरह से नकलविहीन बनाने के लिए सात मार्च को जिलाधिकारी के साथ सीडीओ के सभागार में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक भी मौजूद रहेेंगे। बैठक में नकल विहीन परीक्षा पर रणनीति तैयार होगी।

नकल पर नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक
डीआईओएस के मुताबिक उड़नदस्तों अथवा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की टीम को कहीं पर भी नकल मिली तो तत्काल ही परीक्षा केंद्र रद्द कर, वहां के केेंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


होली से पूर्व बनवाएं परिचय पत्र
सभी केंद्रों के व्यवस्थापकों को सूचित कर दिया गया है कि वे होली से पूर्व कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र डीआईओएस दफ्तर से बनवा लें। बिना परिचय पत्र के किसी भी कक्ष निरीक्षक को ड्यूटी नहीं करने दी जाएगी।

एक नजर में बोर्ड परीक्षा
परीक्षा केंद्रों की संख्या- 95
संवेदनशील केंद्र - 22
अति संवेदनशील केंद्र - 7
बोर्ड परीक्षार्थी- 49624

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed