{"_id":"62cb194fc527b04e8d50dabf","slug":"celebrated-eid-ul-azha-with-gaiety-greeted-the-people-with-a-hug-orai-news-knp7068801151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया ईद-उल-अजहा, गले मिलकर लोगों को मुबारकबाद दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया ईद-उल-अजहा, गले मिलकर लोगों को मुबारकबाद दी
विज्ञापन
ईदगाह पर जाती डीएम चांदनी सिंह व एसपी रवि कुमार
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार की सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने मित्रों और रिश्तेदारों को गले मिलकर मुबारकबाद दी और इस्लाम की मान्यता के अनुसार कुर्बानी दी गई।
उरई की नबी मस्जिद में हाफिज मंजूर अहमद ने ईद-उल-अजहा की दो रकात वाजिब नमाज अकीदतमंदों को पढ़ाई। इसी तरह क्लब बाली मस्जिद में हाफिज जमील अहमद ने नमाज पढ़ाई। झांसी रोड स्थित ईदगाह में मौलाना मुहम्मद मियां ने नमाज पढ़ाई। बड़ी मस्जिद, कब्रिस्तान वाली मस्जिद, कुरैशियान मस्जिद, नीलवरी मस्जिद, शिया इमामिया जामा मस्जिद, बघौरा मस्जिद, नूरानी मस्जिद, स्टेशन वाली मस्जिद, ईदगाह मुहम्मदाबाद, रहमानियां मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। खुतवा सुनाने के बाद देश की खुशहाली और तरक्की की सामूहिक दुआएं मांगीं। इस मौके पर अहमद हुसैन, उम्मेद अली, जैनुल आब्दीन, शमशाद हुसैन, हाजी ताहिर हुसैन, एनुल आब्दीन, अफाक उल्ला, कौशर खान आदि मौजूद थे।
-----------------
अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर
कोंच। कोंच में ईद-उल-अजहा के पर्व पर अल्लाह की बारगाह में एक साथ हजारों सिर झुके और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। ईदगाह सहित नगर व क्षेत्र की तमाम मस्जिदों व इबादतगाहों में बकरीद की नमाज अदा की गई। सुबह आठ बजे महेशपुरा रोड स्थित ईदगाह में हाफिज मोहम्मद सलीम ने हजारों लोगों को नमाज अदा कराई। इसके अलावा जामा मस्जिद, मरकज मस्जिद, मस्जिद कुरैशियान, मस्जिद काजियान, आस्ताना-ए-कलंदरिया, दरगाह खुर्रम शाह आदि में भी ईद की नमाज अदा की गई। नगर पालिका ने पंडाल लगवाया था जिसमें एडीएम पूनम निगम, एसडीएम कृष्णकुमार सिंह, सीओ शैलेंद्रकुमार वाजपेयी आदि मौजूद रहे। नदीगांव में भी ईद का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन
उधर, एट में कोच रोड ईदगाह में पेश इमाम काजी उमर ने नमाज अदा कराई। पुराना थाना स्थित ख्वाजा गरीब नवाज में सलमान अकबरी ने, बाजारवाली नूरानी जामा मस्जिद में पेश इमाम इखलाक शाह ने नमाज अदा कराई। माधौगढ़ में जामा मस्जिद पर नमाजियों ने देश की तरक्की की दुआ मांगी। मौलाना अनीस खान ने नमाज अदा कराई। रामपुरा में हुसैनी मस्जिद के इमाम मौलाना जरीफ हन्फी एवं जामा मस्जिद के इमामकारी गुलाम मुस्तफा नूरी एवं नूरानी मस्जिद के इमाम अब्दुल रसीद ने नगर वासियों को ईद की नमाज अदा कराई। कुठौंद में दोनों मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। उधर, जालौन में मोहल्ला तोपखाना स्थित ईदगाह में नमाह हुई। कालपी में खानकाह मोहम्मदिया में नमाज हुई।