{"_id":"6102eb598ebc3e66ff24da56","slug":"cdo-river-dm-pool-sampling-highschool-candidate-orai-news-knp643172542","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक काम पूर्ण करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख की परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक काम पूर्ण करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में हुई। इसमें जून की 50 लाख से अधिक लागत की अन्य निर्माण परियोजनाओं की विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने यमुना सेतु पाल सरेनी पुल के निर्माण के संबंध में राज्य सेतु निगम के अधिकारियों से सवाल जवाब किए। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हैं। जिस पर डीएम द्वारा इस कार्य को अक्टूबर तक हरहाल में पूरा करने के निर्देश दिए। हमीरपुर कालपी मार्ग पर रेल सेतु के संबंध में बताया गया कि हमीरपुर साइड दो लेन में कार्य पूरा हो गया है। कोंच, मऊ, मिहौनी, दबोह मार्ग पर पहूंच नदीं पर पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य के संबंध में अधिकारियों से सवाल जवाब किए। उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कालेज भवन निर्माण कोंच, जालौन, राजकीय डिग्री कालेज राजघाट कालपी, जिला कारागार उरई में 120 किली अवर जलाशय का कार्य, ब्लाक महेवा में नवीन राजकीय हाईस्कूल सरसेला का निर्माण कार्य की समीक्षा की। इसके अलावा ब्लाक महेवा राजकीय हाईस्कूल अजीतापुर का निर्माण, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालपी, माधौगढ़ में अतिरिक्त कार्यशालाओं, उरई रोडबेज बस स्टैंड निर्माण कार्य, बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य आदि की समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, अपर संख्याधिकारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सहित समस्त कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।