{"_id":"611412548ebc3e62c00ae984","slug":"cdo-river-adm-army-dm-orai-news-knp645705795","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने सेना के जवानों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने सेना के जवानों का किया सम्मान
विज्ञापन
डीएम प्रियंका निरंजन के साथ खड़े सेना के सम्मानित हुए जवान
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मेजर एवं सेना के जवानों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने बाढ़ में सेना के जवानों द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी विभीषिका के समय जवानों ने अपने प्राणों की परवाह ने करते हुए पीड़ितों व बाढ़ में फंसे हुए लोगों की मदद की। साथ ही उन्हें राशन सामग्री के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया कराई। इसके साथ बाढ़ में फंस सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू जिले वासियों की जान बचाई। उन्होंने कहा कि सेना की ओर से किए गए कार्यो को जनपद हमेशा याद रखेगा। उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता हैं। डीएम ने मेजर दीपांकर त्यागी एवं मेजर सौरभ हरधर को महारानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति स्मृति चिन्ह के रूप में तथा साल उढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य हेतु सेना के 89 जवान लगाए गए थे। जिन्होंने अथक प्रयास कर दिन और रात को देखे बिना बाढ़ पीड़ितों की सहायता की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी पूनम निगम, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी सहित सेना के जवान मौजूद रहे।
नोट- फोटो लगाए
महिला अस्पताला में मनाया गया बेटी जन्मोत्सव
फोटो-28- प्रमाण पत्र देते अधिकारी