{"_id":"60806ed68ebc3ed1e5564d48","slug":"cattle-troubled-by-thirst-canals-puddles-should-be-filled-orai-news-knp62471886","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यास से मवेशी परेशान, नहर, पोखरों को भरा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यास से मवेशी परेशान, नहर, पोखरों को भरा जाए
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी बैठक करते
- फोटो : ORAI
उरई। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत रविवार को राठ रोड स्थित गल्ला मंडी सभागार में मंगल राजपूत कुठौंदा की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। खरीद केंद्रों पर हो रही परेशानी का मामला भी जोरशोर से उठाया गया।
मासिक पंचायत में भाकियू जिलाध्यक्ष डॉ द्विजेंद्र सिंह निरंजन ने कहा कि जनपद में पेयजल व जानवरों के लिए पानी संकट गहराता जा रहा है। इसके लिए जल्द से जल्द नहरों का संचालन व पोखरों को भरवाया जाए ताकि पानी की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने बताया कि करीब चार माह से दिल्ली में किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों को मानने को तैयार नहीं है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन को निर्देश प्राप्त हुए हैं कि वह जिले की सभी तहसीलों से किसानों की टोलियां बनाकर दिल्ली कूच करें ताकि बड़ी संख्या में किसान इस आंदोलन से जुड़ें और अपनी मांगें पूरी करा सकें।
उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आने वाला है इसलिए समय रहते ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े हैंडपंपों को सही कराया जाए। उन्होंने किसान खरीद केंद्र पर परेशान है। उनकी समस्याएं नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों से सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। इस दौरान ब्रजेश राजपूत, मंगल सिंह, रामकुमार पटेल, दिनेश प्रताप, राजू मलथुआ, भगवानदास, चतुर सिंह आदि किसान नेता मौजूद रहे।