फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cattle graze nine bigha crop

मवेशियों ने चर ली नौ बीघा फसल

Tue, 13 Aug 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cattle graze nine bigha crop
कदौरा (जालौन)। गोशाला से छूटे मवेशियों ने आसपास के खेतों की फसल को नुकसान पहुंचा दिया। सूचना पाकर पहुंचे किसानों ने मवेशियों को किसी तरह हांककर वापस गोशाला में बंद कराया। इस दौरान कुछ पशु पालकों व किसानों में कहासुनी भी हुई। पुलिस का कहना है कि जिसके भी जानवर छुट्टा पाए जाएंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम भेड़ी खुर्द में बनी गोशाला में लगभग एक सैकड़ा से अधिक मवेशी बंद थे, जिन्हें रविवार रात कुछ अराजकतत्वों ने खोल दिया। गोशाला से निकलते ही मवेशियों ने आसपास के खेतों की खड़ी फसल पर मुंह मारना शुरू कर दिया। किसान राजेंद्र सिंह की 4 बीघा की तिली, भुल्ले सिंह की 5 बीघा में बोई गई अरहर की फसल को चट करने के बाद रौंद दिया। ग्रामीणों को जब खबर लगी तो वे खेतों की ओर दौड़े और किसी तरह मवेशियों को हांककर दोबारा गोशाला में पहुंचाया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी। मवेशी बंद करते वक्त कुछ पशुपालकों व किसानों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। किसान राघवेंद्र सिंह, धीरू सिंह, विजयपाल, शिवा सिंह, रज्जू सिंह और अमर सिंह ने बताया कि गांव के कुछ पशुपालक अपने पालतू पशुओं को बांधते नहीं हैं और उन्हें अन्ना छोड़ देते हैं। जब विरोध करो तो लड़ने पर उतारू हो जाते हैं। जिसकी शिकायत थाना पुलिस से लेकर उपजिलाधिकारी तक से की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे पशुपालक बेफिक्र रहते हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव में माइक से अपील की गई है कि जिनके पशु अन्ना मिलेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed