{"_id":"5ed7e6b58ebc3e903f6c3cf6","slug":"case-filed-against-two-nominated-and-12-unknowns-in-a-fight-with-gaushala-workers-orai-news-knp5635872121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला कर्मियों से मारपीट में दो नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला कर्मियों से मारपीट में दो नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। मिनी शुगर मिल डिकौली स्थित अस्थायी गोशाला के प्रभारी ने मारपीट के मामले में मंगलवार रात दो नामजद लोगों के साथ 12 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
अस्थायी गोशाला में करीब पचास मवेशी है। मंगलवार को दवा चारा के अभाव में दो मवेशियों की मौत के बाद गोशाला प्रभारी पुरुषोत्तम तिवारी, जेसीबी ड्राइवर धनश्याम दुबे व सफाई कर्मचारी उन्हें गोशाला के पास दफना रहे थे। इस बीच यह खबर पाकर डिकौली गांव के बीस से ज्यादा ग्रामीण गोशाला पहुंच गए। उन्होंने ड्राइवर, गोशाला प्रभारी के साथ हाथापाई कर नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार रात गोशाला प्रभारी ने वरुण पुत्र पप्पू, दीपक पुत्र बबलू सहित 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मामले की जांच के लिए झांसी मंडल के अपर निदेशक पशुपालन डा.वाईएस तोमर बुधवार को गोशाला पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के बयान लिए। ग्रामीणों ने कहा कि मारपीट की बात झूठी है। दबाव को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। जब हंगामा हुआ तब नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता वहां पर मौजूद थे। बाद में अपर निदेशक ने कहा कि जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
उधर, ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। विहिप गोरक्षा विभाग के प्रांत सह संयोजक ओमकार ठाकुर ने कहना है कि मुकदमा लिखा जाना गलत है। मामले से प्रांतीय पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। शीघ्र मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो विहिप प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी।