{"_id":"6a42bc2ae5cc868a2a06dba4","slug":"car-overturns-after-tyre-burst-driver-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-146127-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: टायर फटने से कार पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: टायर फटने से कार पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो - 07 मृतक इमरान खां की फाइल फोटो।
जालौन। उरई-जालौन मार्ग पर भिटारा के पास रविवार को तेज रफ्तार कार का अगला टायर फट जाने से वह डिवाइडर से टकरा गई और चार से पांच पलटियां खाते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी इमरान खां (27) सोमवार को मारुति स्विफ्ट कार से दोस्त साबिर(23) और अफरोज (24) के साथ उरई से जालौन लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भिटारा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही कार का अगला टायर फट गया। बताया जा रहा है कि कार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर से टकरा गई। कई पलटियां खाते हुए कार सड़क किनारे पलट गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने परीक्षण के बाद इमरान खां को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों साथियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि इमरान की पत्नी ने चार दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। घर में नवजात के आगमन की खुशियां अभी शुरू ही हुई थीं कि हादसे की खबर ने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। चालक की हादसे में मौत हुई है।