फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Car hits e-rickshaw, three people injured

Jalaun News: कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

Wed, 27 Aug 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Car hits e-rickshaw, three people injured
जालौन। उरई-जालौन मार्ग पर अकोढ़ी दुबे के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह रामपुरा थाना के ग्राम पचोखरा निवासी मिथलेश कुमार (45) पत्नी अर्चना (42) व बेटी विनीता के साथ उरई से ई-रिक्शा पर सवार होकर गांव जा रहे थे। जब उनका ई-रिक्शा अकोढ़ी दुबे के पास पहुंचा तो उसके चालक ने अचानक उसे सड़क पर मोड़ दिया। ई-रिक्शा को मोड़ते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार का चालक उसे संभाल नहीं सका। कार की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। इससे ई-रिक्शा पलट गया और उसमें बैठे दंपती घायल हो गए। कार का चालक औरैया निवासी सरफराज (27) भी घायल हो गए। मौके देख ई-रिक्शा चालक से वहां से भाग गया। इसी दौरान मरीज को छोड़कर आ रहे एंबुलेंस चालक अंकित यादव व ब्रजेन्द्र ने सड़क पर घायलों को देखकर एंबुलेंस रोक दी और राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस में बैठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को छुट्टी दे दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed