{"_id":"61f6b817fa61964002170967","slug":"car-caught-fire-on-highway-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: हाईवे पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: हाईवे पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बचे सवार
Sun, 30 Jan 2022 09:38 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसाकलार(जालौन)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसाकलार(जालौन)
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 30 Jan 2022 09:38 PM IST
सार
कार सवार ने बताया कि कुछ दिनों पहले कार में सीएनजी किट लगवाई थी। किट में किसी तरह आग लगने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
हाईवे पर कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुठौंद थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव से कार सवार दिग्विजय सिंह अपने साथी के साथ गांव जालौन थाना क्षेत्र के सिकरी राजा लौट रहे थे। रविवार रात उनकी कार जालौन-औरैया हाईवे स्थित दौन बिचोली गांव के पास पहुंची तभी उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। दोनों कार सवारों से किसी तरह उतरकर जान बचाई।
विज्ञापन
आग देख हाईवे पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ब्रिगेड ने कार में लगी आग को बुझाकर काबू पाया। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं कार सवार ने बताया कि उसने कुछ दिनों पहले कार में सीएनजी किट लगवाई थी। सीएनजी किट में किसी तरह आग लगने से हादसा हो गया।
विज्ञापन