{"_id":"6d3c45600dfabeac4d25e8df353823de","slug":"campaign-collected-rs-1-35-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर वसूला 1.35 लाख रुपया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर वसूला 1.35 लाख रुपया
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरों व बकायेदारों के खिलाफ विभाग का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को सवा लाख से अधिक की बकायेदारी वसूली गई। वहीं, एक दर्जन से अधिक बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान दो दर्जन लोगों ने नए कनेक्शन भी कराए।
कम राजस्व वसूली से दबाव में आए बिजली विभाग के अधिकारी अब लगातार अभियान चलाने में जुटे हुए हैं। लगातार दूसरे दिन भी विभाग के जेई बीके चौधरी, पी राम, संतोष विश्वकर्मा आदि ने अपनी टीम के साथ मोहल्ला तिलक नगर में अभियान जारी रखा।
आज मोहल्ले में कैंप भी लगाया गया। इसमें दर्जनों बकाएदारों ने मौके पर आकर अपने बिल की धनराशि जमा की। बुधवार को चलाए गए अभियान के दौरान 12 घरों में नए मीटर लगाए गए। 15 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। यह बकायेदार कई सालों से बिल का भुगतान नहंी कर रहे थे।
विज्ञापन
इसके साथ ही 22 लोगों ने नए बिजली कनेक्शन लिए। दिन भर में बकायेदारों से एक लाख 35 हजार रुपए की बकाएदारी भी वसूल कर ली गई। इस अभियान से बिजली चोरों व बकायेदारों में हड़कंप की स्थिति रही। कई बिजली चोर तो घरों में ताला डालकर निकल गए। वहीं दर्जनों बकायेदारों ने मौके पर ही रुपये जमा कर दिए।
तब जाकर उनके बिजली कनेक्शन कटने से बच सके। जेई बीके चौधरी ने बताया कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।