{"_id":"639cbfe069bfb8454472e101","slug":"by-breaking-the-lock-of-the-biscuit-warehouse-the-thieves-blew-80-thousand-with-golak-orai-news-knp7338741195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिस्किट गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने गोलक से 80 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिस्किट गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने गोलक से 80 हजार उड़ाए
विज्ञापन
उरई। चोरों ने बिस्कुट कंपनी के गोदाम का ताला तोड़कर गुल्लक में रखे 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। शातिर चोर चोरी के बाद गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। संचालक की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुलसी नगर में मीनू गुप्ता का बिस्कुट कंपनी का गोदाम है। चोर गोदाम का ताला तोड़कर गुल्लक में रखे लगभग 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर अपने साथ गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल कर ले गए।
सुबह जब गोदाम संचालक मीनू गुप्ता गोदाम पर पहुंचे तो गोदाम का शटर खुला देख उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर जाकर उन्होंने गुल्लक देखी तो उसमें रखे 80 हजार रुपये गायब थे। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दे दी है। शहर की बीच बस्ती में हुई चोरी से आसपास के लोगों में दहशत है। वहीं कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।