फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bus,delhi,ARTO,coach,fitness

ढूंढ़ें नहीं मिल रहीं बसें, कैसे जाएंगी बरातें

Sat, 12 Feb 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
bus,delhi,ARTO,coach,fitness
मुहम्मदाबाद। विधानसभा चुनाव के साथ-साथ सहालग भी जोरों पर है। 16 से 20 फरवरी तक शादियों की भरमार है। जबकि जिले में 20 फरवरी को मतदान है। शहर में लगभग 400 से अधिक शादियों की तैयारी चल रहीं हैं। बैंडबाजा और बराती सभी तैयार हैं। पर बरातियों को ले जाने के लिए लोगों को बसें ढूंढे नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

हर साल फरवरी में सहालग तेज होती है। इस बार 5 से 22 फरवरी तक तेज सहालग है। उधर, मांग बढ़ने पर अब चुनाव के लिए डेढ़ हजार से अधिक वाहनों की जरूरत है। इसमें 126 बड़ी प्राइवेट बसें और स्कूल, कालेज की 176 मिनी बसों को अधिग्रहण किया गया है। इनमें उनकी फिटनेस कराकर चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे बरातियों को ले जाने के लिए बसें ढूंढे से भी नहीं मिल रहीं हैं। इस कारण लोग कारों की व्यवस्था में लगे हैं। उधर, संभागीय प्राविधिक निरीक्षक संजीत सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम कोंच बस अड्डे पहुंची और बसों की फिटनेस की जांच की।
विज्ञापन

-----------------
बस मालिक हुए निराश, 30 लाख का झटका
जिले के निजी बस मालिकों ने सहालग के चलते फरवरी में होने वाली शादियों की पहले से ही बुकिंग ले ली थी। पर अब परिवहन विभाग ने उनकी 302 निजी बड़ी व मिनी बसों को 17 फरवरी से 20 फरवरी तक अधिग्रहण कर लिया है। जिससे उनको करीब 30 लाख की बुकिंग रद करनी पड़ी। इससे सभी बस मालिक परेशान हैं। उनका कहना है कि चुनाव के चलते सभी बुकिंग रद करनी पड़ीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वाहन चालकों को करना चाहिए सहयोग
निर्वाचन कार्य के लिए प्रशासन और पुलिस की मांग के अनुसार वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन ने 300 बड़ी बसों की मांग की है, जिनमें अब तक 126 बड़ी और 176 मिनी बसें अधिग्रहण हुईं हैं। आगे और बसों का इंतजाम किया जा रहा है। इसमें निजी और स्कूली बसों को भी अधिग्रहण किया जा रहा है। वाहन संचालकों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।
- उमेश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन
---------------------------
फोटो-21-अरविंद।
ट्रेन या ट्रैक्टर ट्राली से जाएंगी बरात
डकोर निवासी अरविंद ने बताया भतीजे आशीष की 18 फरवरी को पुखरायां बरात ले जाने के लिए बस बुक की थी। पर बस मालिक ने चुनाव में बस जाने को लेकर बुकिंग रद कर दी। अब ट्रेन और ट्रैक्टर ट्रॉली से बारात ले जानी पड़ रही है।
------------
फोटो-22-चतुर सिंह।
अब ट्रेनों से ले जाएंगे बरात
कुसमिलिया निवासी चतुर सिंह ने बताया कि भतीजी की शादी 19 फरवरी को होनी है। जनातियों को लेकर फरीदाबाद जाना है। जबकि हमारी दो निजी बसें भी चुनाव में लगी हैं। इससे अब रिश्तेदारों का ट्रेन में आरक्षण करवा रहे हैं।
-------------------
फोटो-23-इकबाल।
न चाहते हुए बसें देनी पड़ी
बस मालिक इकबाल ने बताया कि चुनाव में बस स्टैंड से ही बसों को अधिग्रहण कर लिया गया है। इससे हम लोगों को लगभग बुकिंग रद करनी पड़ीं हैं। न चाहते हुए भी बसें देनी पड़ती है।

--------------
फोटो-24-श्यामू दीवौलिया।
सहालग में हो जाती है कमाई
बस स्वामी श्यामू दीवौलिया ने बताया कि फरवरी में बस स्वामियों की अच्छी कमाई हो जाती है। पर इस बार बसें चुनाव में लगने से सभी को मिलाकर लगभग 30 लाख का नुकसान हुआ है।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed