फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bus-bound bus overturned, 15 injured

सवारियों से भरी बस पलटी, 15 घायल

Sat, 20 Mar 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bus-bound bus overturned, 15 injured
झांसी कानपुर हाईवे पर खंदक मैं पलटी पड़ी प्राइवेट बस - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। पुणे से बस्ती जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस शुक्रवार देर रात अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंदक में पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर कोतवाली के अलावा आटा और कालपी थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। फिर घायलों को मेडिकल कालेज भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बस में करीब 70 सवारियां थीं। इनमें 15 यात्री घायल हुए हैं। तीन को अधिक चोटें आई हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है। उधर, हादसे के बाद से बस चालक फरार है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे उरई हाईवे के पास स्थित ढाबे के पास हुआ। बताते हैं कि बस पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को बाहर निकलवाया। इस बीच अन्य सवारियों के चेहरों पर खौफ नजर आ रहा था। पुलिस ने बस चालक की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही। देर रात ही क्रेन मंगाकर बस को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सुबह तक बस खंदक से बाहर नहीं आ सकी। एएसपी का कहना है कि घायल यात्रियों के परिजनों को भी सूचना कर दी गई और मेडिकल कालेज में उनका समुचित इलाज भी कराया जा रहा है। किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। फरार चालक की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सहमे हुए यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चालक पिछले करीब तीस मिनट से बस की रफ्तार बढ़ाए हुए था, इस पर कई यात्रियों ने उसे टोका भी लेकिन नशे में होने के कारण उसने किसी की एक न सुनी और आखिर में हादसा हो ही गया। यात्री बार बार ईश्वर को जान बचाने के लिए धन्यवाद दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस में सवार अधिकांश यात्री दूरदराज इलाकों के थे, फिर हादसे से काफी सहमे हुए भी थे। ऐसे में घायलों को अस्पताल भेजने के बाद बाकी के यात्रियों के लिए आसपास के होटलों का भी इंतजाम किया गया। इसके बाद अन्य प्राइवेट बसों से उन्हें घरों को भेजने की व्यवस्था की गई।

ये हुए घायल : शिवा सिंह राजपूत (18) बहराइच, सैदा हुसैन (32) बस्ती, बृजेश कुमार (22) बस्ती, विनोद यादव (28) महाराजगंज, पवन (21) पता अज्ञात, राहुल (20) सिद्धार्थ नगर, बलराम (22) सिद्धार्थ नगर, गोलू यादव (19) सिद्धार्थ नगर, वासुदेव (37) सिद्धार्थ नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed