{"_id":"58f3b1e94f1c1b1874470c00","slug":"btech-student-dies-due-to-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर बीटेक छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर बीटेक छात्र की मौत
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रेंन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा 22 वर्षीय छात्र इकलासपुरा क्रासिंग के पास चलती ट्रेन से गिर गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना पर परिजनाें का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
चुर्खी थाना के गांव औंता निवासी शिवपाल सिंह का 22 वर्षीय पुत्र विक्रम सिंह दिल्ली में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। रविवार को वह दिल्ली से ट्रेन में बैठकर कानपुर आया। वहां से वह करीब दस बजे उरई के लिए ट्रेन पर सवार हो गया। उरई स्टेशन नजदीक आता देख उतरने के लिए विक्रम ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा हो गया। इकलासपुरा क्रासिंग के पास अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
छात्र के गिरते ही हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आईकार्ड से उसकी पहचान करने के बाद परिजनाें को सूचना दी। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही बदहवास परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और रोने बिलखने लगे। पूर्व प्रधान महेश सिंह ने बताया कि विक्रम उसका भतीजा था। वह दिल्ली में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। होनहार बेटे की मौत से परिजनाें का हाल बेहाल है।
विज्ञापन