{"_id":"5798edb14f1c1bc06121e3cc","slug":"bring-helmet-buy-take-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट खरीदकर लाओ, बाइक ले जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट खरीदकर लाओ, बाइक ले जाओ
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह चौराहे पर चेकिंग करते टीएसआई।
- फोटो : अमर उजाला
बिना हेलमेट बाइक चला रहे चालकाें को एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर बुधवार को पकड़ लिया। पुलिस ने बाइक सवाराें को नया हेलमेट खरीदकर लाने के बाद ही बाइक को छोड़ा। पुलिस कही इस कार्रवाई से बाइक सवाराें में हड़कंप मच गया। एसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जिले में बाइक चालकाें द्वारा हेलमेट न लगाने के कारण सड़क हादसे में हो रही मौताें को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है। हादसों में हेलमेट न होने का उल्लेख किए जाने को संज्ञान में लेकर एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने अनोखा अभियान चलाया। इसके तहत उन्हाेंने टीएसआई को निर्देश दिए कि वह दो घंटे शहर में बिना हेलमेट वालाें
पर अभियान चलाएं। इस पर टीएसआई ने अभियान चलाकर करीब 200 दोपहिया वाहनों को रोक लिया। उनका न तो चालान किया और न ही कोई जुर्माना। केवल उनसे कहा कि हेलमेट लगाकर आओ और अपनी बाइक ले जाओ। लोग मजबूरी में पार्ट्स की दुकान पर पहुंचे और हेलमेट लेकर आए तब उनकी बाइक छोड़ी गई। एसपी के इस अभियान को शहर में खूब सराहा गया। एसपी ने बताया कि यह अभियान अब जिले भर में चलाया जाएगा। यह प्रयोग सफल रहा। इससे अब बाइक सवार बिना हेलमेट के नहीं चलेंगे।