{"_id":"5ef78ed98ebc3e42ff642b9a","slug":"boting-will-start-in-village-in-orai-orai-news-knp567983561","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में भी वोटिंग का आनंद ले सकेंगे लोग, विधायक ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में भी वोटिंग का आनंद ले सकेंगे लोग, विधायक ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
अकबरपुर इटोरा में तालाब में वोटिंग का शुभारंभ करते कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन व प्रधान अमि?
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी ग्राम पंचायत अकबरपुर इटौरा में तालाब में वोटिंग भी प्रारंभ हो गई। अकबरपुर इटौरा ग्राम प्रधान अमित इतिहास ग्राम पंचायत में कुछ न कुछ अलग करने के लिए जाने जाते है। पंचायत में विविध स्वरूपों पर इस ग्राम में कई काम हुए है। इसी क्रम में प्राचीन व ऐतिहासिक महत्व वाले श्री रोपण गुरु तालाब में दस पैडल बोट डालकर बोटिंग की शुरूआत की गई।
विधायक कालपी नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ करते हुए कहा कि यह पीएम मोदी के आत्मनिर्भर बनने के संदेश को सार्थक कर रहा है। तालाब बोटिंग से जहां ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे । ग्राम पंचायत की स्वयं की आय में भी वृद्धि होगी जो ग्राम को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
ग्राम प्रधान अमित ने बताया कि तालाब बोटिंग का ठेका नियमानुसार दिया गया है। बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट सहित अन्य समस्त सुरक्षा इंतजाम है। कैंटीन की भी स्थापना की जा रही है। बोटिंग का चार्ज पचास रुपये रखा है, जिसमें जीएसटी शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्राम की आय तथा ग्रामीण पर्यटन की दिशा में वह और भी प्रयास कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि विभिन्न स्रोतों से ग्राम की आय बढ़े और जनपद के लोगों को शहर से भी अच्छा माहौल इस ग्राम में टूरिज्म के रूप में उपलब्ध करा सकें।