फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Both tube wells are bad, villagers are worried for water

दोनों नलकूप खराब, पानी के लिए ग्रामीण परेशान

Wed, 03 Jun 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Both tube wells are bad, villagers are worried for water
मोहम्मदाबाद में पानी के लिए समर सेविल पर डिब्बे बाल्टी की लगी लंबी लाइन - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। पेयजल आपूर्ति करने वाले दोनों नलकूप खराब होने से गांव वाले पेयजल संकट से जूझ रहे है। गांव में लगे सबमर्सिबल पर सुबह से बाल्टी-डिब्बा लेकर लाइन में लोग घंटों इंतजार करते हैं। गांववालों ने अधिकारियों से जल्द पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

दस दिन पहले पानी आपूर्ति के लिए नलकूप की केबल फुंकने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। तीन दिन पहले आधे गांव में पानी दे रहे दूसरे नलकूप की भी मशीन पहले खराब हो गई। ऐेसे में इस समय गांव वाले पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

मजबूर लोग ट्रैक्टर, पिकअप, लोडर, ई रिक्शा आदि में ड्रम रखकर कुओं व सबमर्सिबल से पानी लाकर काम चला रहे हैं।
गांव के अशोक तिवारी, विनय, गुट्टू खान, नियामत उल्ला, सुल्तान खान, अंकुर शिवहरे, प्रेमनारायण, मोतीलाल, विनोद, झल्लू शाह, कुंवरलाल, नृपत सिंह आदि ने बताया कि पानी के लिए मारामारी के हालात हैं। इस बाबत जल संस्थान के ठेकेदार फिरोज खान का कहना है कि नलकूप की फुंकी केबल एक दो दिन में ठीक करा दी जाएगी। दूसरे नलकूप में भी काम चल रहा है। एक दो दिन में व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed