फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bolero ran into death , child deaths

काल बन दौड़ी बोलेरो, बच्चे की मौत

Wed, 06 Jan 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Wed, 06 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bolero ran into death , child deaths
बोलेरो बुधवार की दोपहर कोंच बस स्टैंड पर काल बनकर दौड़ी। बाइक में टक्कर
विज्ञापन
मारने के बाद ई-रिक्शा में टक्कर मारी और भागने के प्रयास में ट्रक से भिड़ गई। इससे गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इसमें पांच साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने बोलेरो चालक की जमकर धुनाई की

और पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने घायलों को इलाज के लिए भेजा। बोलेरो कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दी। शहर के रामकुंड निवासी गफ्फार पुत्र हकीम बुधवार को नशे में बोलेरो लेकर कोंच से उरई की ओर आ रहा था। जब वह कोंच बस स्टैंड के चौराहे पर पहुंचा तो सबसे पहले उसने एक बाइक में टक्कर मारी। इससे बाइक सवार अखिलेश

निरंजन (42) निवासी पड़री थाना कोंच घायल हो गए। इसके बाद ई-रिक्शा से टकराई। इससे ई-रिक्शा में सवार दो महिलाएं व पांच वर्षीय कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद भागने की कोशिश में बोलेरो सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। इससे गाड़ी का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया। हादसे के बाद लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया और उसकी

जमकर धुनाई की। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी जंगबहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पर कृष्णा की उपचार के दौरान देर शाम मौत हो गई।  उधर, बोलेरो व चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया है।

हादसों में घायल दो ने दम तोड़ा
सड़क हादसों में घायल दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक सप्ताह पूर्व उरई से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस जालौन रोड आईटीआई के पास पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए थे और एक सिपाही की मौत हो गई थी। हादसे में घायल रामसेवक (25) पुत्र घसीटे प्रजापति को झांसी रेफर किया गया था। झांसी से उसे ग्वालियर रेफर कर

दिया गया था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। वहीं चार जनवरी को जालौन के लौना गांव के बाहर डंपर की चपेट में आकर घायल हुए किसान तेजराम उर्फ पप्पू (40) पुत्र गोपी निवासी ग्राम लौना की भी बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed