फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bolero crushes biker couple

बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को कुचला

Mon, 01 May 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Mon, 01 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bolero crushes biker couple
डेमो पिक

बेटे की शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदार संग कोंच क्षेत्र के चचेड़ा गांव जा रहे बाइक सवार दंपति को बोेलेरो ने कुचल दिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और रिश्तेदार घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। घटना के बाद से चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार माधौगढ़ क्षेत्र के भंगा गांव निवासी अरविंद के बेटे विवेक की 6 मई को शादी है। वह पत्नी गायत्री व रिश्तेदार ओमप्रकाश पुत्र भागीरथ कोंच के साथ क्षेत्र के चचेड़ा गांव स्थित रिश्तेदारी में कार्ड बांटने के लिए बाइक से साथ जा रहे थे। अभी वह चचेड़ा गांव पहुंचने ही वाला था, तभी सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अरविंद के सिर में गहरी चोट लग गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रिश्तेदार ओमप्रकाश व गायत्री घायल हो गई। देर शाम हुए हादसे को लेकर वहां भीड़ जमा हो गई। इसी का फायदा उठाते हुआ चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी तो वे बदहवास हालत में पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की मौत से रुक गई तैयारियां
बता दें कि बेटा विवेक की छह मई को शादी थी। लिहाजा पिता अरविंद पत्नी गायत्री व रिश्तेदार के साथ कार्ड बांटने गया था, तभी में पिता की मौत व रिश्तेदार व गायत्री के घायल होने की खबर जब घर पहुंची तो वहां पर चल रही तैयारियां रुक गई और रोना पीटना शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed