{"_id":"58f111004f1c1bbc4ccf5660","slug":"blow-the-effigy-of-president-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक राष्ट्रपति का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक राष्ट्रपति का पुतला फूंका
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुतला जलाते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व नौ सैनिक कुलभूषण जाधव को जासूसी मामले में पाकिस्तान में मौत की सजा सुनाने के विरोध में बजरंग दल ने पाक राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भारत के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर कुलभूषण की रिहाई की मांग की।
विज्ञापन
भारत के पूर्व नौ सैनिक कुलभूषण जाधव को बेबुनियाद जासूसी करने के आरोप में पाकिस्तानी की सेना कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। बजरंग दल के जिला संयोजक मनुराज तिवारी की अगुवाई में युवाओं ने झंडा चौराहे पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। कार्यकर्ताओं ने जाधव की रिहाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तो पाक दिन पर दिन आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने से बाज नहीं आ रही है और अब देश भक्त को जासूस बताकर उसे मौत की सजा देने में आमादा है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से पूर्व नौ सैनिक की हर हाल में रिहाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर सौरभ पाराशर, सुमित गायर, सुलखान यादव, सत्यम सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन