फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Block chief attacked in pond excavation dispute

तालाब खुदाई के विवाद पर पहुंचे ब्लाक प्रमख पर हमला

Fri, 19 Jun 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Block chief attacked in pond excavation dispute
घायल ब्लाक प्रमुख - फोटो : ORAI
कदौरा। तालाब की खुदाई के दौरान हो रहे विवाद को निपटाने पहुंचे ब्लाक प्रमुख पर दबंगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। घायल अवस्था में ब्लाक प्रमुख को सीएचसी लाया गया जहां से उन्हें गंभीर हालत पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना से सपाइयों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना में लघु सिंचाई विभाग द्वारा तालाब की मिट्टी खुदाई का कार्य चल रहा है। तालाब की खुदाई का ठेका अनिल कुमार के पास है। गुरुवार रात तालाब की खुदाई का कार्य चल रहा था। तभी गांव के अजय सिंह, संजय सिंह, रज्जू सिंह पुत्रगण मुन्ना सिंह व अमित सिंह पुत्र पप्पू आ गए व खुदाई के कार्य में ट्रैक्टर लगाने की बात करते खुदाई का कार्य रुकवा दिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने खुदाई का कार्य कर रहे मशीन आपरेटर छत्रपाल व रिजवान से भी मारपीट की। विवाद बढ़ते देख आपरेटरों ने मामले की सूचना ठेकेदार अनिल कुमार को दी। ठेकेदार ने विवाद कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, पर वे नहीं माने।
विज्ञापन

इस पर ठेकेदार अनिल ने अपने मित्र कदौरा ब्लाक प्रमुख विजय कुशवाहा को फोन कर मौके पर बुलाया। ब्लाक प्रमुख ने विवाद कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी उग्र हो गए और ब्लाक प्रमुख व ठेकेदार से मारपीट करते हुए लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे ब्लाक प्रमुख लहूलुहान होकर गिर पड़े। ब्लाक प्रमुख के घायल होने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना दी और घायल ब्लाक प्रमुख को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप
ठेकेदार अनिल कुमार निवासी नया पटेल नगर उरई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बवीना स्थित बाल्मीकि तालाब की खुदाई का टेंडर उसकी फर्म के नाम है, जिस पर आए दिन अजय सिंह, संजय सिंह ,रज्जू सिंह व अमित सिंह तालाब की खुदाई में व्यवधान उत्पन्न कर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगते है और धमकी देते हैं कि अगर रुपये नहीं दिए तो काम नहीं होने देंगे। साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। रंगदारी न देने पर दो दिन पूर्व भी मारपीट की थी।

ब्लाक प्रमुख व ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कदौरा। ब्लाक प्रमुख के साथ हुई मारपीट के मामले में देर शाम दूसरे पक्ष की तहरीर पर थाना पुलिस ने ब्लाक प्रमुख व ठेकेदार के खिलाफ फायरिंग व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। ब्लॉक प्रमुख पर मामला दर्ज होने से नगर की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। शुक्रवार देर शाम दूसरे पक्ष के वासुदेव पुत्र दृगपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार रात ब्लाक प्रमुख विजय कुशवाहा, ठेकेदार अनिल कुमार व तीन अज्ञात साथियों ने गांव में आए और नशे की हालत में बंदूक से फ ायर कर जान से मारने की कोशिश की। तहरीर पर पुलिस ने ब्लाक प्रमुख विजय कुशवाहा, ठेकेदार अनिल कुमार व तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बंद पड़ा तालाब का काम

बंद पड़ा तालाब का काम- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed