फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,village,road,mla,party

अपना दल विधानसभा चुनाव पूरी दमखम से लड़ेगा

Thu, 30 Dec 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
bjp,village,road,mla,party
उरई। अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज ने कहा कि विधानसभा चुनाव पूरी दमखम से लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बुंदेलखंड में भाजपा से दो सीटें छोड़ने की मांग की है। इसके लिए जल्द पार्टी के शीर्ष नेताओं से विचार-विमर्श किया जाएगा। वह गुरुवार को कोंच रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी बुंदेलखंड में भी अपना वर्चस्व बढ़ा रही है। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तैयारी से जुट जाए। पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी न करें। संगठन को गांव गांव ले जाकर मजबूत करें। नए लोगों का जुड़ाव करें। प्रदेश उपाध्यक्ष शबाब हैदर रिजवी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने में जुटें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल अटरिया ने की। संचालन कार्यक्रम संयोजक दीपेश हिंगवासिया ने किया। इस दौरान महासचिव पंकज शिवहरे, महेंद्र सिंह बरार, उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, बब्बू अटा ने भी विचार रखे। व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शशिकांत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता पटेल, लालसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
फोटो 16:::सभा को संबोधित करते सपा के पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार। संवाद
बाबा साहब के विचारों को लोगों तक पहुंचाएं
कदौरा। समाजवादी पार्टी की अंबेडकर लोहिया जन संदेश यात्रा लेकर पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार गुरुवार को कंचन गेस्ट हाउस में पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व अखिलेश यादव के निर्देश पर इस यात्रा का शुभारंभ किया गया है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों को लोगों तक पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष नबाव सिंह यादव ने भी कार्यकर्ताओं को सबोधित किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी अजहर बेग, पूर्व प्रधान मानसिंह कानाखेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed