{"_id":"61ab9f53a03972199938029d","slug":"bjp-temple-mla-arrest-god-pleased-the-audience-orai-news-knp6676943152","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्षिप्त ने तोडा था शिवलिंग, विधायक ने कराई स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्षिप्त ने तोडा था शिवलिंग, विधायक ने कराई स्थापना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। कस्बे में गुरुवार रात दुर्गा मंदिर परिसर स्थित शिवलिंग को मानसिक बीमार युवक ने तोड़ा था। युवक को त्रिशूल सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने नए शिवलिंग व नंदी की मूर्ति को दुर्गा मंदिर में स्थापित करा दिया। एसडीएम केके सिंह ने बताया कि नगर में शांति का माहौल है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर गौर न करने की अपील की है।
गुरुवार रात नगर के दो शिवालयों में तोड़फोड़ हुई थी। इससे हिंदूवादी संगठन व भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित थे। कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया था। डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी रवि कुमार ने कालपी आकर लोगों को शांत कराया था व जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे।
कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा किया। कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मानसिक बीमार युवक को कांशीराम कालोनी के पास से शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक त्रिशूल भी बरामद हुआ है जिससे उसने शिवलिंग को खोद कर उखाड़ा था। आरोपी का नाम अच्छे लाल है। वह जिला सुल्तानपुर का निवासी है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, लोकतंत्र सेनानी पप्पू मिश्रा, दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी आदि की मौजूदगी में नए शिवलिंग की स्थापना करा दी गई। प्रसाद भी बांटा गया। इस दौरान महंत राम करन दास, महंत जमुनादास, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजू पाठक, बजरंग दल के जिला संयोजक दीपक शर्मा, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नीलाभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
इनसेट
चौकी इंचार्ज को किया लाइनहाजिर
एसपी ने महमूदपुरा चौकी इंचार्ज आलोक पाल को लाइन हाजिर कर दिया है। माना जा रहा है कि गुरुवार रात उनके चौकी क्षेत्र में शिवालय में तोड़फोड़ के मामले में उन पर कार्रवाई हुई है। शुक्रवार सुबह हंगामे के दौरान घटनास्थल पर उनकी कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई थी। इसकी शिकायत कोतवाली में बैठक के दौरान एसपी से की गई थी।