फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,SP,mla,river,DM

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए विभागों से होगी नोडल की तैनाती

Sun, 08 Aug 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
bjp,SP,mla,river,DM
जालौन के कालपी क्षेत्र में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह हेलीकॉप्टर से बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण ? - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। जल शक्ति विभाग के मंत्री डा. महेन्द्र सिंह ने कहा कि राजस्थान व मध्यप्रदेश में हो रही भारी बारिश की वजह से जिले की नदियों में बांधो से 22 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस कारण जिले की चंबल, क्वारी, सिंध, बेतवा व यमुना उफान पर है। इन सभी नदियों से घिरा होने के कारण जिला जालौन बाढ़ की चपेट में हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि बाढ़ के हालातों से निपटा जाएगा। इसके लिए जिलेस्तर पर रणनीति की जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए हर विभाग से एक एक नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। जो पीड़ितों को हर संभव दिलाने का काम करेगा। मंत्री ने बताया कि फिलहाल जलस्तर स्थिर हुआ है और जल्द ही घटने भी लगेगा।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को जिले के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जहां हैलीकाप्टर से कुठौंद के बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वे किया। तो वहीं उन्होंने कालपी में स्थलीय निरीक्षण कर लोगों को राहत सामग्री बांटी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 65 ग्राम पंचायत बाढ़ प्रभावित है। जिनमें एनडीआरएफ 66, एसडीआरएफ 24, आर्मी के 76 कुल 166 जवानों को लगाया गया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में 120 नावों को लगाया गया है। प्रभावित गांवों के लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए गांवों में पुलिस, पीआरडी व होमगार्ड के जवानों को 24 घंटे तैनाती के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि लंच के साथ-साथ सभी प्रभावित क्षेत्रों में कपड़े भी पीड़ितों को दिए जाएंगे। अब तक 573 किट बांटी जा चुकी हैं। इसमें मेडिकल से लेकर सभी जरूरत की सामग्री दी गई है। इसके साथ ही 4000 लंच की व्यवस्था की गई है, जो प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन बाटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश है कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी से न जूझना पड़े। फसलों के नुकसान के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा के माध्यम से नुकसान दिलाया जाएगा। फिलहाल उनकी प्रथमिकता है कि बचाव व राहत कार्य में तेजी लाई जाए। इससे पहले जब मंत्री के हैलीकाप्टर को शहर के पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतारा गया तो बाहर सड़क पर उसे देखने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
डीएम प्रियंका के कार्यों की सराहना
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के बाढ़ के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में जो कार्य हुए है वह बहुत ही सराहनीय है। जिला प्रशासन ने समय पर निर्णय लिए। इससे हजारों लोगों को गांवों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। साथ ही बचाव के लिए समय-समय जो कदम उठाए है वह प्रशंसनीय है।
----------
मंत्री का कार्यक्रम
सुबह 11.30 पर जनपद में बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वे
दोपरह 12.30 पुलिस लाइन में हैलीपेड पर उतरे
दोपहर 12.40 मंत्री ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक विकास भवन में
दोपहर 13.30 प्रेस वर्ता विकास भवन
दोपहर 02.00 कार से कालपी निरीक्षण
दोपहर 03.30बजे कालपी से कार से पुलिस लाइन
दोपहर 3.40 पुलिस लाइन से हैलीकाप्टर हमीरपुर के लिए रवाना
-----------------
वायरलेस सेट के साथ तैनात हो पुलिस कर्मी
मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में बाढ़ से बिजली व्यवस्था ठप है। उन गांवों में पुलिस कर्मियों की तैनाती वायरलेस सेट के साथ की जाए। ताकि कोई भी समस्या हो तो उस वक्त तत्काल संपर्क कर दूर किया जा सके।
--
पानी कम होने के बाद के हालातों से भी निपटना है
मंत्री ने अधिकारियों को पानी उतरने के बाद होने वाली संक्रमित बीमारियों से बचाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्साधिकारी व पशुपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इसके लिए अभी से तैयारी कर ले। गांवों पशुओं को लेकर विशेष टीकारण अभियान चलाया जाए। साथ ही गांव में तैनात निगरानी, विकास आदि समितियों को एक्टिव किया जाए, जिससे प्रशासन के पास पल पल की सूचना हो।
---
24 घंटे चालू रहे कंट्रोल रूम
उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए है कि बाढ़ के लिए जिले में बनाए गए कंट्रोल रूप को 24 घंटे खोला जाए। जिसमें किसी भी समय पीड़ित फोन कर मदद मांग सके। कंट्रोल रूम में शिफ्ट के हिसाब से कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।
-----------------
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मंत्री पहुंच
कालपी। यमुना में आई भीषण बाढ़ का निरीक्षण करने के लिए जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह नगर के बाढ़ प्रभावित मोहल्ला तरीबुल्दा पहुंचे। जहां पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से परेशानी पूछी और राहत सामग्री के पैकेट वितरित किए।
उन्होंने लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भेजा है। इस संकट की घड़ी में सरकार आपके के साथ है। आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान लोगों ने मंत्री डा महेन्द्र सिंह को बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित है। हैंडपंप आदि बाढ़ के पानी में डूब चुके है पेयजल के लिये हम लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि आपको पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने हनुमान मंदिर में विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा व विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार के साथ 90 बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी। साथ ही उनसे धर्य रखने को कहा। वहीं वहां से वह वापस पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने पुराने कार्यकर्ता डीसीडीएफ के अध्यक्ष का कद बढ़ाते हुए हैलीकाप्टर पर उनके पुत्र अथर्व को बैठा लिया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पांडे, बबलू राणा, सत्येन्द्र चौहान, सुरजीत सिंह अरविंद राठौर, कन्हैया मिश्रा आदि मौजूद रहे।

--------------------
फोटो-28-भोजन के पैकेट तैयार कराते विधायक व समिति के सदस्य। संवाद
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया उद्योग बंधु
कोंच। जिले के कालपी, रामपुरा, जगम्मनपुर, पंचनद, कंजौसा, कुठौंदा आदि क्षेत्रों में बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे क्षेत्रीय लोगों की मदद के लिए उद्योग बंधु सामने आए हैं। उद्योग ओवर्स वेलफेयर सोसाइटी कोंच के अध्यक्ष अनिल पटेल, उपाध्यक्ष विनीत पटेल, कोषाध्यक्ष कैलाश बाबू, सुरेश निरंजन, बृज नारायन आदि बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आए हैं। औद्योगिक आस्थान में रोजाना एक से डेढ़ हजार लंच पैकेट तैयार कर बाढ़ पीड़ितों में वितरण के लिए भेजे जा रहे हैं।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed