{"_id":"62701e6da2d36d1b105da9b8","slug":"bjp-s-former-city-president-was-locked-up-orai-news-knp694588574","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय पर चर्चा के बहाने पुलिस ने भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय पर चर्चा के बहाने पुलिस ने भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। चौकी प्रभारी ने भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष को फोन कर चाय पीने के बहाने चौकी पर बुलाया और उन्हें कोतवाली में बैठा लिया। जानकारी पर भाजपाईयों ने कोतवाली में हंगामा किया।
नगर के चौकी प्रभारी राजकुमार निगम ने सोमवार को भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल मित्तल को फोन करके चाय पीने के लिए चौकी बुलाया। जिस पर वह नामित सभासद अनुभव सिंह के साथ चौकी पहुंच गए। वहां उन्हें हवालात में बंद कर दिया। बताया कि कोर्ट से उनका वारंट है। जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सभासद ने इसकी जानकारी नगर के भाजपा पदाधिकारियों को दी। इस पर बड़ी संख्या में भाजपाई कोतवाली पहुंच गए। हंगामा होते देख पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अनिल के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था। भाजपा नेताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष अभय राजावत, अखिलेश गुप्ता, विनय दीक्षित, सोनू चौहान युवा नगर अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव आदि थे।