फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,road,MP,mla,station

राष्ट्र को विकास के मार्ग पर ले जाने का काम करें युवा

Sat, 09 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
bjp,road,MP,mla,station
उरई। भाजपा का युवा सम्मेलन सिटी सेंटर स्टेशन रोड में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला प्रभारी संजीव सिंह ऋषि ने पार्टी में युवाओं की भागीदारी पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक देश में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने भी युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। युवाओं को चाहिए कि वे अपनी ताकत देश को विकास के मार्ग पर ले जाने में प्रयोग करें। जिला प्रभारी ने भी युवाओं से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका का निर्वाहन करते हुए पार्टी को और भी बड़ी जीत दिलाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी ने की। वक्ताओं ने कार्यक्रम उमड़ी युवाओं की भीड़ को देख संयोजक विक्रम सिंह भदौरिया बंटी की भी प्रशंसा की। पार्टी नेताओं ने युवाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। कहा कि आने वाले चुनाव में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस मौके पर रत्नाकर त्रिपाठी, शिबू, मयंक यादव, धर्मेंद्र, दीपक पटेल, सूर्य नारायण पांडे जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर, नितेश वर्मा, शक्ति गहोई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed