फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,MP,mla,ADM,DM

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ करें कार्रवाई

Thu, 26 Aug 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
bjp,MP,mla,ADM,DM
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी उपजिलाधिकारियों से उनके तहसीलों के अंतर्गत राजस्व वसूली की भी जानकारी ली। वसूली धीमी पाए जाने पर वसूली में और प्रगति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होती है उसकी फोटो खींचकर आख्या तत्काल उपलब्ध कराई जाए। भूमाफियों द्वारा तालाबों के अवैध कब्जों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने ने कहा कि आईजीआरएस पर शिकायत प्राप्त होने के बाद भी उसके निस्तारण किए जाने की कार्रवाई में विलंब होता है। जबकि इसके संबंध में संबंधित को पत्र भी प्रेषित किए जाने के बावजूद कार्रवाई समय पर नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने मतदेय स्थलों को लेकर भी समीक्षा की। कहा कि मतदेय स्थलों को लेकर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षों को सूची उपलब्ध करा दी जाए। मौजूदा सांसद, विधायकों व मान्यता प्राप्त दलों के साथ बैठकों के आयोजन कर उनके शिकायत व सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रुप दिया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। यह काम 15 सितंबर तक हर हाल में हो जाना चाहिए ताकि सूचना चुनाव आयोग को भेजी जा सके। इस दौरान एडीएम पूनम निगम, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed