फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,first aid,student,boy,highschool candidate

मेधावियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया

Wed, 01 Sep 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
bjp,first aid,student,boy,highschool candidate
-मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : ORAI
फोटो-23-मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन

मेधावियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया
पंडित गिरजा कुमार दुबे एकेडमी में कार्यक्रम आयोजित हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। पंडित गिरजा कुमार दुबे एकेडमी में बुधवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने इंटरमीडिएट में 89 प्रतिशत अंकों के साथ कालेज टाप करने वली सोनिया वर्मा व 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल टाप करने वाली आकांक्षा पाठक को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विधायक ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिस प्रकार से विगत वर्षों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वही प्रदर्शन इस वर्ष के छात्र-छात्राओं ने कर परंपरा को कायम रखा है। विद्यालय के पुराने छात्र विभिन्न पदों पर आसीन होकर कालेज को गौरवान्वित कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र विक्रम सिंह ने इसी तरह मेहनत करने और नाम रोशन करने को कहा। अध्यक्षता कर रहे कालेज के प्रबंधक राहुल गौतम ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन प्रियंक मिश्रा ने किया। इस वर्ष सम्मान सहित उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रशांत तिवारी, अवनीश अवस्थी, विवेक सेंगर, चंद्रभान पाल, अनंत रिछारिया, मुकेश निरंजन, दीपिका मिश्रा पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
फोटो-24-सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मनोज पोरवाल का स्वागत करते पूर्व विधायक। संवाद
भाजपा के शासन में छोटा व्यापारी अधिक परेशान
उरई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मनोज पोरवाल ने कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आई है तबसे छोटा व्यापारी परेशान है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी व्यापारी मिलकर सपा की अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम करें। वह एक गेस्ट हाउस में व्यापार सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन से लौटते समय पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा के स्टेशन रोड स्थित आवास पर उनका स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ने उनसे जिले में सपा की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान अंकित वर्मा,पम्मी सेठ, कयूम करीमी, राजेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, रंजीत, इकबाल मंसूरी, अरविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed