फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,election,bus,SP,mla

अन्ना पशुओं की न गर्दन कटने देंगे और उनसे खेत भी बचाएंगे : केशव

Thu, 17 Feb 2022 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
bjp,election,bus,SP,mla
जालौन के कदौरा में सभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य। - फोटो : ORAI
कदौरा। बुंदेलखंड में अन्ना मवेशियों की समस्या का इंतजाम सरकार ने बजट बनाकर किया है। एक-एक अन्ना मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर उनका पालन पोषण कराएंगे। उनकी गर्दन भी नहीं कटने देंगे और उनसे खेत को भी बचाएंगे। यह बात मंगलवार को जिले की कालपी में भाजपा-निषाद पार्टा0 गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में सभा कर रहे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव से बुंदेलखंड ने भाजपा का साथ और भाजपा ने बुंदेलखंड का साथ कभी नहीं छोड़ा है। सुरक्षा और विकास के लिए दिल्ली और लखनऊ का खजाना बुंदेलखंड और कालपी के लिए खुला रहेगा। उम्मीद है कि जैसे वर्ष 2017 में यहां की जनता ने बुंदेलखंड की 19 सीटें भाजपा को जिताने का काम किया था। वह इस बार भी होगा। पूछने के अंदाज में कहा कि इस बार भी क्या एक भी सपा की सीट आ रही है तो इस पर सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा नहीं। आगे कहा कि काशी, मथुरा, अयोध्या जाने के लिए दूसरी पारी शुरू होने के बाद बुजुर्गों को रोडवेज बस में मुफ्ट यात्रा कराई जाएगी। होली और दीवाली पर एक सिलिंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सपा पर हमला करते हुए कहा कि सपा आई तो गुंडाराज आएगा। अतीक और मुख्तार जैसे गुंडे फिर पैदा हो जाएंगे। इसलिए 20 तारीख को मतदान गठबंधन कर सुशासन और विकास की सरकार बनवाने का काम करें। बोले- अखिलेश ओर मायावती की सरकार में ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद पैसा देकर बदला जाता था। पर अब ऐसा नहीं होता है। मंच पर गठबंधन से प्रत्याशी छोटे सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, वर्तमान विधायक नरेंद्र सिंह जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
पिकनिक बनाने निकले अखिलेश्र माया और प्रियंका
सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने तीनों राजनीतिक दलों के नेताओं की चुटकी लेते हुए कहा कि छह माह पहले आपने अखिलेश, मायावती और प्रियंका को देखा था, नहीं। चुनावी माहौल शुरू होते ही तीनों पिकनिक मनाने निकले हैं।

--------
भोजन भरी थाली याद दिलाई
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कई बार भाजपा पर बटन दबाने का आग्रह किया। हालांकि अंत में उन्होंने गठबंधन के साथी का चुनाव चिह्न का जिक्र करते हुए कालपी सीट से भोजन भरी थाली के सामने बटने दबाने का आह्वान कर छोटे सिंह को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed