फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,congress,SP,mla,bsp

चुनाव पैकेज::::माधौगढ़ में पंजे के बाद हाथी दौड़ा तेज, 32 साल में पांच विधायक रहे

Sun, 23 Jan 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
bjp,congress,SP,mla,bsp
उरई/माधौगढ़। बीहड़ बाहुल्य माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र पर आजादी के बाद कुछ साल तक कांग्रेस का बोलबाला रहा। लगभग 32 साल पहले हाथी ने रफ्तार तेज की और 2012 तक पांच विधायकी पर कब्जा जमाकर रिकार्ड बनाया। यह रिकार्ड अभी तक बसपा के पास है। खास बात यह रही कि साइकिल इस क्षेत्र में भी कभी नहीं चली।
विज्ञापन

जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में से दूसरी बड़ी सीट माधौगढ़ है। इसका इतिहास बड़ा रोचक रहा है। यहां आजादी के बाद से ही आज तक कोई भी प्रत्याशी लगातार दो बार विधायक नहीं बना। आजादी के कुछ साल बाद 1962 से 1985 तक यहां कांग्रेस का कब्जा रहा। रियासती घरानों का रसूख कम होने के बाद यहां हाथी ने दौड़ना शुरू कर दिया। 1989 में कांग्रेस प्रत्याशी राजा राजेंद्र शाह को हराकर बसपा से शिवराम कुशवाहा ने जीत दर्ज की। तब से बसपा पार्टी का ऐसा जनाधार बढ़ा कि अन्य पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं। यही वजह रही वर्ष 1989,1993, 2002, 2007, 2012 में बसपा का विधायक चुना गया।
विज्ञापन

पर वर्ष 2017 में मोदी लहर के बीच भाजपा के प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन ने एक लाख से अधिक वोट पाकर भारी जीत हासिल की। उन्होंने बसपा के प्रत्याशी गिरीश अवस्थी को लगभग 45,901 वोटों से मात दी थी। यही कारण है कि भाजपा ने फिर एक बार सिटिंग विधायक मूलचंद्र निरंजन पर दांव खेला है। वहीं बसपा पहले ही यहां से इंजीनियर शीतल कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
साइकिल को नहीं मिला मौका
मधौगढ़ विधानसभा में सपा की साइकिल कभी नहीं दौड़ी। हर बार ताकत लगाने के बाद भी सपा यहां से कभी जीत दर्ज नहीं की। यहां तक की दूसरे स्थान पर भी सिर्फ एक बार 2012 में रही है।

------
भाजपा ने दिए तीन विधायक
माधौगढ़ सीट की जनता तीन बार कमल भी खिला चुकी है। इस क्रम में पहली बार वर्ष 1991 में केशव सिंह सेंगर तो दूसरी बार वर्ष 1996 में संतराम सिंह सेंगर ने जीत दिलाई थी। इसके बाद वर्ष 2017 में मूलचंद्र निरंजन ने जीतकर तीसरी बार भगवा लहराया था।
-------
विधानसभा की स्थिति
-----------
पुरुष मतदाता - 2,39,686
महिला मतदाता - 2,02,847
अन्य - 19
दिवयांग मतदाता - 4,480
बूथ - 579
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed