फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP, Congress and BSP governments on the stage

मंच पर दिखीं भाजपा, कांग्रेस और बसपा की सरकारें

Wed, 13 Dec 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Wed, 13 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP, Congress and BSP governments on the stage
शपथ लेते उरई पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा - फोटो : amarujala

उरई नगर पालिका  वैसे तो उरई सीट पर भाजपा से बागी हुए अनिल बहुगुणा ने पालिका अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है, कहते हैं कि अंत भला तो सब भला और यही शपथ ग्रहण में नजर भी आया । अनिल के बगल वाली कुर्सी में सदर भाजपा विधायक गौरीशंकर वर्मा के अलावा पार्टी नेता भगवतीशरण शुक्ला, रामू निरंजन, बृजलता द्विवेदी, भगवानराम शुक्ला, लालसिंह चौहान और मनोज राजपूत आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


इसी तरह जालौन सीट पर भाजपा के ही प्रत्याशी गिरीश गुप्ता ने जीत हासिल की तो स्वाभाविक है कि माहौल भी भाजपामय होना था, मंच पर गिरीश का साथ देने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि तो थे ही उनके अलावा सांसद भानूप्रताप वर्मा, विधायक गौरीशंकर व अन्य भाजपा नेता रहे और भारत माता की जय के नारे भी गूंजे।
विज्ञापन


कालपी नगर पालिका से बसपा प्रत्याशी बैकुंठी देवी ने बाजी मारी है। लंबे समय बाद बसपा नेताओं को भी ठीक ठाक मंच मिला तो कोई पीछे भी नहीं रहा। यहां समारोह में पूर्व मंत्री चैनसुख भारती, दद्दू प्रसाद, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी और जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोंच नगर पालिका में कांग्रेस की सरिता वर्मा अध्यक्ष पद का चुनाव जीती हैं। लिहाजा मंच ही नहीं पूरा समारोह स्थल ही कांग्रेसमय नजर आ रहा था। कांग्रेसी झंडे और झंडियां भी सजी हुई थी। नेता और कार्यकर्ता भी गले में तिरंगा (साफी, गमछा) डालकर घूमते नजर आ रहे थे। मंच पर पार्टी नेताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी और पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी के अलावा जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed